CG Police SPS Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारियों का हुआ तबादला, कई जिलों के ASP बदले गए, देखें सूची
CG Police SPS Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राज्य पुलिस सेवा के 16 अफसरों का तबादला हुआ है। (CG Police SPS Transfer) इस फेरबदल में कई जिलों के …

CG Police SPS Transfer, IMAGE SOURCE: IBC24
- राज्य पुलिस सेवा के 16 अफसरों का तबादला
- कई जिलों के एएसपी बदले गए
- पुलिस विभाग ने जारी की सूची
Raipur News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राज्य पुलिस सेवा के 16 अफसरों का तबादला हुआ है। (CG Police Transfer) इस फेरबदल में कई जिलों के एएसपी बदले गए हैं। पुलिस विभाग के द्वारा जारी सूची के अनुसार रितेश चौधरी को उपसेनानी 14वीं वाहिनी, छसबल, धनौरा बालोद भेजा गया है। जितेंद्र खूंटे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा में भेजा गया है। अंजलि नाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, और कर्ण कुमार उके को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी सूची आप नीचे देख सकते हैं।


पुलिस विभाग में हुआ था फेरबदल
CG Promotion List बता दें कि कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीतें दिनों राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। गृह विभाग के आदेश के तहत 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) और 3 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।अभिषेक कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा), कैंप बस्तर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रशांत शुक्ला, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), रायपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम रायपुर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया था।
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के 43 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की
इसके पहले आज ही छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के 43 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नति के बाद शासन द्वारा इन अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं भी की गई हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों में से 12 अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के निज स्थापना में नियुक्त किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न मंत्रियों के निजी कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा शेष अधिकारियों की नियुक्ति लोक भवन तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों में की गई है।
ये भी पढ़ें
- Govt Employees Free Treatment: 15 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं लगेगा पैसा, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
- Palakkad Women Namaz Kerala: भरी दोपहर बीच सड़क पर नमाज़ पढ़ने बैठी महिला, रुका ट्रैफिक और मच गया हड़कंप, वजह जानकर पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा
- Surguja Olympics 2026: छत्तीसगढ़ में बस्तर के बाद अब सरगुजा ओलंपिक, इतने लाख खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम, सीएम साय ने लोगो और गजरु का किया अनावरण
- Economic Survey: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण , 7.4 फीसदी की दर से अर्थव्यवस्था बढ़ने की बात, आम लोगों की जिंदगी पर क्या पड़ सकता है असर, जानें
- Yogi Cabinet Ke Faisle : शिक्षकों-रसोइयों को मिलेगी कैशलेस मेडिकल की सुविधा, पांच लाख तक का इलाज मुफ्त, योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: CG Police SPS Transfer : Chhattisgarh Police Department, 16 officers transferred, ASPs of several districts replaced
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm