CG Shikshak Bharti Latest Update: छत्तीसगढ़ में कब होगी शिक्षकों की भर्ती? IBC24 Mind Summit में शिक्ष मंत्री गजेंद्र यादव ने किया बड़ा खुलासा
CG Shikshak Bharti Latest Update: छत्तीसगढ़ में कब होगी शिक्षकों की भर्ती? IBC24 Mind Summit में शिक्ष मंत्री गजेंद्र यादव ने किया बड़ा खुलासा

CG Shikshak Bharti, Chhattisgarh Teacher Recruitment
- छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर बड़ा बयान
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया खुलासा
- आने वाले 6 महीनों में दिखेगा असर
रायपुर: CG Shikshak Bharti Latest Update: साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज मध्य भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 छत्तीसगढ़ सरकार को ‘माइंड समिट’ के तौर पर मंच प्रदान कर रहा है। इस समिट में हम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से जहां उनके दो साल के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आने वाले तीन सालों के लिए विकास और जनकल्याण के रोडमैप को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
IBC24 मंच से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का जवाब ( Minister Gajendra Yadav EXCLUSIVE)
CG Shikshak Bharti Latest Update: इसके साथ ही हम आज बात कर रहे हैं विपक्ष के तौर पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से भी। अलग-अलग सेशन में हम रूबरू होंगे दिग्गज मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं से और जानेंगे कैसा रहा है छत्तीसगढ़ की साय सरकार का दो साल का कार्यकाल। IBC24 के माइंड समिट के मंच पर पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट कहना चाहता हूं कि व्यवसायिक शिक्षा की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि भर्ती पॉलिसी भी जारी है और इस पॉलिसी के तहत भर्ती आने वाले समय में की जाएगी। भर्ती पॉलिसी के अलावा ट्रांसफर के विषय में उन्होंने कहा कि ट्रांसफर तब ही होगा जब वहां स्कूल शिक्षक विहीन न हों। अर्थात, किसी भी स्थान से शिक्षक का ट्रांसफर तभी किया जाएगा जब उस स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद हो।
छत्तीसगढ़ में कब होगी शिक्षकों की भर्ती? (Chhattisgarh Teacher Recruitment)
CG Shikshak Bharti Latest Update: उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर की समितियों द्वारा की जाती है और राज्य सरकार उनका वेतन देती है। आने वाले समय में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है कि जब वे जिलों का भ्रमण करें तो स्कूलों का भी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में जितने भी सहायक संचालक और उससे ऊपर के पद हैं उनकी प्राथमिकता पीएससी के माध्यम से भर्ती करना रहेगी। जब प्रशासकीय भर्ती होगी यानी शिक्षा सेवा के लिए जो ऑफिशियल पद हैं उनका प्रभाव स्कूलों तक दिखाई देगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह तैयारी चल रही है और अगले छह महीने के अंदर इसका प्रभाव नजर आएगा।
यह भी पढ़ें
- कौशल विकास और रोजगार श्रृजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की क्या प्लानिंग है? मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया बेरोजगारी दूर करने का रोडमैप
- आईवीएफ के लिए नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, मेकाहारा में खुलने जा रहा देश का पहला सरकारी IVF सेंटर, खुद स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
- लापरवाही के चलते प्रसुता और नवजात की मौत हो गई...इसे रोकने के लिए क्या कर रही सरकार? जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अनुसार छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पॉलिसी जारी है, और आगामी समय में सभी शिक्षक भर्ती जिला स्तर और प्रशासनिक निरीक्षण के तहत की जाएगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Shikshak Bharti Latest Update: When will teacher recruitment take place in Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am