CG Vidhan Sabha Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 6वां दिन, सदन में उठेंगे महतारी वंदन, आंगनबाड़ी समेत कई अहम मुद्दे
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 6वां दिन…CG Vidhan Sabha Session 2025: Today is the 6th day of Chhattisgarh Legislative Assembly budget
CG Vidhan Sabha Budget Session 2025 | Image Source | IBC24
- छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 6वां दिन,
- प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और बजट पर होगी चर्चा,
- सदन में उठेंगे महतारी वंदन, आंगनबाड़ी से जुड़े मुद्दे,
रायपुर : CG Vidhan Sabha Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और बजट पर गहन बहस होने की संभावना है। प्रश्नकाल में आज खाद्य विभाग से राज्य में खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर सवाल उठेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।
CG Vidhan Sabha Session 2025: धान खरीदी से किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने से जुड़े विषय उठेंगे। महतारी वंदन योजना पर महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय सहायता योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति के लेकर चर्चा होगी जिसमे बच्चों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही पोषण और शिक्षा योजनाओं पर सवाल-जवाब होंगे।
CG Vidhan Sabha Session 2025: ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में दुर्ग में निर्मित व्यावसायिक परिसरों का आवंटन को लेकर व्यावसायिक परिसरों के आवंटन प्रक्रिया, पारदर्शिता और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। वहीं बस्तर के कोसारटेडा डेम निर्माण से प्रभावित किसानों का मुद्दे पर विस्थापित किसानों की समस्याओं और पुनर्वास नीति पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा होगी जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति, विभिन्न विकास योजनाओं और बजट आवंटन की समीक्षा की जाएगी। 6 विश्वविद्यालयों का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधारों और आवश्यक बदलावों पर चर्चा होगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आज खाद्य सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, व्यावसायिक परिसरों के आवंटन और कोसारटेडा डेम से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर चर्चा होगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Vidhan Sabha Session 2025: Today is the 6th day of Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm