CG Vidhansabha Budget Session 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल का अभिभाषण यहां देखें लाइव
CG Vidhansabha Budget Session 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल का अभिभाषण यहां देखें लाइव

CG Vidhansabha Budget Session 2025 LIVE| Photo Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू
- राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण शुरू
- 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम गढ़े - राज्यपाल रमेन डेका
CG Vidhansabha Budget Session 2025 LIVE: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज सोमवार 24 फरवरी 2025 से हो गई है। राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण में कहा कि, 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम गढ़े गए।
Read More: CG Assembly Budget Session 2025 : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, छग विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरने बनाएगी रणनीति
राज्यपाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास करेगी। छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को उचित दाम मिल रहा है। आज बस्तर में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रही है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित महापौर विधानसभा पहुंचे। अध्यक्षीय दीर्घा से सभी महापौर विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही देख रहे हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान टोका-टाकी भी हुई। पूर्व CM भूपेश बघेल ने अभिभाषण के दौरान कहा कि, प्रदेश में कोई योजना संचालित नहीं हो रही है। महतारी वंदन छोड़ सभी योजनाएं बंद हो गई है।
Read More: CM Sai On CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ के बजट में चीजों पर रहेगी फोकस, सीएम साय ने खुद किया खुलासा, नए विस भवन को लेकर भी कही ये बात
बता दें कि, सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को पहला बजट पेश किया गया था। बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा सवाल लगाए गए है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Read More: CG Legislative Assembly Budget session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, इतने दिनों तक चलेगी कार्यवाही
बैठक के बाद सीएम साय ने बजट को लेकर कहा कि पिछली बार समावेशी बजट से मोदी गारंटी को पूरा किए थे। इस बार ब़जट भी कल्याणकारी और समावेशी होगा। अटल जी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में बन गई है। नगरीय और पंचायती क्षेत्रों में विकास काम होंगे। अगला सत्र नए विधानसभा भवन में होगा।
https://youtu.be/XFNKYlBHuE4
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी 2025 को शुरू हो रहा है।
Web Title: CG Vidhansabha Budget Session 2025 LIVE
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm