BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Agristack Registration: छत्तीसगढ़ में किसानों को एक क्लिक में सभी योजनाओं का फायदा.. Agristack के तहत 2.64 किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा

किसान सीधे agristack.net/chhattisgarh में जाकर पंजीयन करा सकता है। सबसे पहले इस वेबसाईट में जाकर अपना आईडी बनाना होगा, उसके बाद अपना आधार नम्बर डालकर सबमिट करना होगा।

Chhattisgarh Agristack Farmers Registration

Chhattisgarh Agristack Farmers Registration

satya prakash
Published: 21 Feb 2025 | 6:14 pmModified: 21 Feb 2025 | 9:58 pm
HIGHLIGHTS
  1. एग्रीस्टैक योजना: छत्तीसगढ़ में 2.64 लाख किसानों का पंजीयन, 2.63 लाख को किसान आईडी जारी
  2. किसानों को मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, बार-बार केवाईसी कराने की जरूरत खत्म
  3. एग्रीस्टैक से डिजिटल किसान डाटाबेस तैयार, पंजीयन के लिए agristack.net/chhattisgarh पर करें आवेदन

Chhattisgarh Agristack Farmers Registration : रायपुर: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एग्रीस्टैक योजना के तहत देश भर के किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत छत्तीसगढ़ में अब तक 2.64 लाख किसानों का पंजीयन किया जा चुका है तथा 2.63 लाख किसानों को किसान आईडी जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत किसानों का पंजीयन करने में बालोदाबाजार, कोंडागांव, गरियाबंद बालोद और महासमुद पांच टाॅप जिलों में शामिल हैं।

Read More: Ruckus At Farewell Party: फेयरवेल पार्टी के नाम पर स्कूली छात्र-छात्राओं का हुड़दंग, सड़क पर किया खतरनाक स्टंट, अब हुए निलंबित

किसानों को हर सरकारी स्कीम का लाभ लेने के लिए अलग-अलग केवाईसी कराना होता है। एग्रीस्टैक में एक बार पंजीयन कराने के बाद किसान का सम्पूर्ण डाटाबेस तैयार हो जाता है। इसके लिए सरकार की तरफ से बार-बार केवाईसी कराने की टेंशन को खत्म कर दिया गया है. अब किसानों को सिर्फ एक बार केवाईसी कराने पर हर सरकारी स्कीम का लाभ मिल जाएगा. उल्लेखनीय है कि एग्रोस्टैक भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए एक डिजिटल ईकोसिस्टम है, जिसे भारत सरकार ने विकसित किया है, जिसका उद्देश्य किसानों का सम्पूर्ण डाटाबेस बनाना है, जिसमें किसानों की पहचान, भूमि रिकार्ड, आय, ऋण, फसल और बीमा की जानकारी समाहित होगा।

Read More: Delhi Protem Speaker: अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली के 'प्रोटेम स्पीकर', नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ

कैसे कराएं पंजीयन?

Chhattisgarh Agristack Farmers Registration : किसान सीधे agristack.net/chhattisgarh में जाकर पंजीयन करा सकता है। सबसे पहले इस वेबसाईट में जाकर अपना आईडी बनाना होगा, उसके बाद अपना आधार नम्बर डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा। उसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जिसमें जमीन, ऋण, बीमा, आदि की जानकारी देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए अपने हल्का के पटवारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: एग्रीस्टैक भारत सरकार की एक डिजिटल योजना है, जिसके तहत किसानों का एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसमें किसानों की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, आय, ऋण, फसल और बीमा की जानकारी होगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Agristack Farmers Registration, One click will provide direct benefit of all schemes

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm