Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का पहला दिन कैसा रहा, कर्मचारियों के हड़ताल में क्या है अपडेट, इस खबर को पढ़कर पाएं हर सवाल का जवाब…
15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में धान …

chhattisgarh dhan kharidi
- धान खरीदी के पहले दिन हुआ 19 हजार 464 क्विंटल धान का उपार्जन
- किसानों का तिलक एवं पुष्प भेंट कर किया गया स्वागत.
- प्रदेश के कुल 195 उपार्जन केन्द्रों में किसानों ने बेचा धान
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: रायपुर: 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन ही किसानों ने कुल 19,464 क्विंटल धान का उपार्जन किया। राज्यभर के किसानों ने पहले दिन ही धान खरीद केंद्रों पर उमड़कर अपने उपज को बेचना शुरू कर दिया। कुल 195 उपार्जन केन्द्रों में पहला दिन काफी सकारात्मक रहा। किसानों के उत्साह और प्रशासन की तत्परता से यह स्पष्ट हो गया है कि इस वर्ष की धान खरीदी अभियान सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगी।
160 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: प्रदेश के कुल 2,739 उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। इस सत्र में सरकार का लक्ष्य 160 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी का है। प्रत्येक एकड़ धान के लिए किसानों को समर्थन मूल्य के तहत 3,100 रूपये प्रति 21 क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। छोटे और सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन और दीर्घ किसानों को अधिकतम तीन टोकन जारी किए गए हैं, ताकि सभी किसानों को खरीदी में समान अवसर मिल सके।
असुविधा पर किसान हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या शिकायत के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800 233 3663 भी सक्रिय किया है। इस व्यवस्था से किसानों को उनके मुद्दों का समाधान तुरंत मिलने की उम्मीद है।
हड़ताल पर धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: इस वर्ष धान खरीदी के दौरान सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल को देखते हुए 2,739 डेटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति भी कर दी गई है, ताकि धान की खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केन्द्रों में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ और खरीदी कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा, धान के अवैध परिवहन और बिक्री के मामलों में भी बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसानों को उनका पूरा लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: सीएम साय ने पोस्ट कर दी जानकारी
वहीं, इसके संबंध में सीएम साय ने पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, “आज भोर की सुनहरी किरणों के साथ छत्तीसगढ़ की धरती पर फिर शुरुआत हुई है छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की । यह धान खरीदी किसान भाइयों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव है। छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। मैंने सभी ज़िलों में आधारभूत व्यवस्थाएँ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हर किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर सके। तुँहर टोकन एप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क एप, कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर और पारदर्शी सिस्टम…हर स्तर पर तकनीक, पारदर्शिता और किसान-हित ही हमारी प्राथमिकता है।हर कदम पर एक ही संकल्प है: किसान को सुविधा, सम्मान से खरीदी और समय पर भुगतान । छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर एक नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है।”
आज भोर की सुनहरी किरणों के साथ छत्तीसगढ़ की धरती पर फिर शुरुआत हुई है छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की । यह धान खरीदी किसान भाइयों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव है।
छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी… pic.twitter.com/LTlAWHr0s5
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 15, 2025
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: धान खरीदी आज से प्रारंभ हो गई है और यह 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: How was the first day of paddy procurement in Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm