BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Liquor Scam: 21 आबकारी अफसरों पर गिरने वाला है कानून का डंडा, ईओडब्ल्यू को मिली कार्रवाई की मंजूरी, लिस्ट में बड़े नाम शामिल

21 आबकारी अफसरों पर गिरने वाला है कानून का डंडा…Chhattisgarh Liquor Scam: 21 excise officers are about to face the wrath of law

Chhattisgarh Liquor Scam | Image Source | IBC24

Chhattisgarh Liquor Scam | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 18 May 2025 | 11:11 amModified: 18 May 2025 | 11:57 am
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामला,
  2. 21 आबकारी अफसरों के खिलाफ शासन ने दी अभियोजन की स्वीकृति,
  3. बड़ी कार्रवाई की तैयारी में EOW,

रायपुर: Chhattisgarh Liquor Scam:  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य शासन ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में नामजद आबकारी विभाग के 21 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दे दी है। इसका सीधा अर्थ यह है कि अब इन अफसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

Read More :  Doctor Dual Practice Ban: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर सख्त सरकार, अब करना होगा ये काम… नए नियम लागू 

अब केस में बतौर आरोपी होंगे शामिल

Chhattisgarh Liquor Scam:  शासन से मंजूरी मिलने के बाद EOW अब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकेगी जिसमें इन्हें आरोपी के रूप में नामजद किया जाएगा। इससे पहले इन अफसरों से कई दौर की पूछताछ हो चुकी है लेकिन अभियोजन स्वीकृति न होने के कारण गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अब यह अड़चन भी समाप्त हो गई है।

Read More :  Bhopal Hit and Run Case: नाबालिग ने स्कॉर्पियो से स्कूटी सवार को मारी टक्कर, ऑफिस जा रही बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

किन अफसरों के खिलाफ मिली स्वीकृति?

Chhattisgarh Liquor Scam:  अभियोजन स्वीकृति जिन 21 अधिकारियों के खिलाफ मिली है उनमें वरिष्ठ से लेकर जिला और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें जनार्दन कौरव (सहायक जिला आबकारी अधिकारी), अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा (उपायुक्त), अरविंद पाटले, प्रमोद नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, विकास गोस्वामी (सहायक आयुक्त), इकबाल खान, नितिन खंडुजा, नवीन प्रताप सिंह तोमर, मंजु केसर, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, अशोक सिंह, मोहित जायसवाल, नीतू नोतानी, रविश तिवारी, गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर (जिला आबकारी अधिकारी स्तर तक) के प्रमुख नाम हैं। इन सभी अधिकारियों के नाम पहले से दर्ज एफआईआर में शामिल हैं और अब उन्हें शराब घोटाले के मुख्य आरोपियों के रूप में केस का सामना करना होगा।

Read More :  Bhilai Snatching Case: बहन को छोड़ने निकला था भाई… फिर रास्ते में बदमाशों ने जो किया, वो रोंगटे खड़े कर देगा

36 आरोपी, कई पहले ही जेल में

Chhattisgarh Liquor Scam:  इस शराब घोटाले की एफआईआर में कुल 36 आरोपी बनाए गए थे जिनमें से कई राजनेता, उद्योगपति और सरकारी अफसर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब बचे हुए अधिकारियों के खिलाफ भी अभियोजन की अनुमति मिलने से मामले में और तेज़ी आने की संभावना है।

Read More :  Gorakhpur Railway Guard Incident: रेलवे गार्ड की फटी पैंट, अफसर बोला– ऐसे ही करो ड्यूटी ! फिर जो हुआ वो जानकर चौंक जाएंगे

बस्तर में ताबड़तोड़ छापे, पूर्व मंत्री लखमा से जुड़ा कनेक्शन

Chhattisgarh Liquor Scam:  शनिवार को EOW ने बस्तर के पाँच कस्बों में 15 ठिकानों पर छापेमारी की। इन छापों का संबंध पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से जोड़ा जा रहा है, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि ये छापे उन्हीं के नेटवर्क से जुड़े स्थानों पर डाले गए हैं। इससे पहले कई बार इन अधिकारियों की गिरफ्तारी की चर्चाएं सामने आई थीं लेकिन शासन से अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण EOW को कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। अब जब शासन की हरी झंडी मिल गई है, तो जल्द ही गिरफ्तारी सहित अन्य कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "छत्तीसगढ़ शराब घोटाला" एक बड़ा वित्तीय घोटाला है जिसमें सरकारी अधिकारियों, नेताओं और कारोबारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से शराब बिक्री और उसके लाभ का गबन किया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Liquor Scam: 21 excise officers are about to face the wrath of law

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm