Chhattisgarh Weather Update News : रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में अलर्ट! इन 7 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का खतरा, विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं भीषण गर्मी के बीच लोगों की चिंता बढ़ …

Chhattisgarh Weather Update News
- मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।
- बालोद, दुर्ग, बेमेतरा समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना।
- 40°C के पार तापमान के बीच मौसम बदलाव से बढ़ी चिंता।
रायपुर : Chhattisgarh Weather Update News छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट विशेष रूप से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है, जहाँ आगामी समय में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।
Raipur Weather Update इन ज़िलों में दिखेगा सब ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में वर्षा और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जिसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस चेतावनी का सबसे ज्यादा असर बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, जांजगीर-चंपा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही, राजधानी रायपुर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी इस बदले हुए मौसम का प्रभाव महसूस किया जाएगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Orange Alert CG, छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप
बता दें की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में फ़िलहाल तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई थी साथ ही 27 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया था।
ये भी पढ़ें
- Gold Rate 03 May 2026: शादी सीजन में सोना हुआ सस्ता! 2180 रुपये फिसलकर 1.13 लाख के करीब आया भाव, जानें आपके शहर में आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट?
- RCB’s Raipur Tickets Online Booking : रायपुर वालों के लिए बड़ी खबर! RCB के इन 2 धाकड़ मैचों की टिकट बिक्री हुई शुरू, जानें कैसे और किस दिन करें बुक
- NEET UG 2026 News : आज लाखों छात्र देंगे NEET की परीक्षा, सेंटर पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Weather Alert in Chhattisgarh: Rain and Strong Winds Likely Amid Rising Heat
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm