Chhattisgarh Weather Update News : रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में अलर्ट! इन 7 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का खतरा, विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं भीषण गर्मी के बीच लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Chhattisgarh Weather Update News : रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में अलर्ट! इन 7 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का खतरा, विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update News / Image SOURCE : AI GENERATED

Modified Date: May 3, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: May 3, 2026 10:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।
  • बालोद, दुर्ग, बेमेतरा समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना।
  • 40°C के पार तापमान के बीच मौसम बदलाव से बढ़ी चिंता।

रायपुर : Chhattisgarh Weather Update News  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट विशेष रूप से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है, जहाँ आगामी समय में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

Raipur Weather Update इन ज़िलों में दिखेगा सब ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में वर्षा और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जिसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस चेतावनी का सबसे ज्यादा असर बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, जांजगीर-चंपा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही, राजधानी रायपुर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी इस बदले हुए मौसम का प्रभाव महसूस किया जाएगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Orange Alert CG, छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप

बता दें की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में फ़िलहाल तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई थी साथ ही 27 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया था।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.