CM Sai on Mukesh Chandrakar Murder Case: ‘चाहे कोई भी हो…बचने नहीं चाहिए पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे’ सीएम साय ने दिए ताबड़तोड़ एक्शन के निर्देश
CM Sai on Mukesh Chandrakar Murder Case: ‘चाहे कोई भी हो…बचने नहीं चाहिए पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे’ सीएम साय ने दिए ताबड़तोड़ एक्शन के निर्देश

Image Credit: CGDPR
रायपुर: CM Sai on Mukesh Chandrakar Murder Case मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
CM Sai on Mukesh Chandrakar Murder Case फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
FAQ Section
1. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर क्या प्रतिक्रिया दी?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
2. पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच के लिए कौन जिम्मेदार है?
इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IPS) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में गठित 11 सदस्यीय SIT द्वारा की जा रही है। फॉरेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
3. पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
4. इस मामले में अब तक कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है?
अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
5. सरकार इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है?
सरकार ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का आश्वासन दिया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CM Sai on Mukesh Chandrakar Murder Case
रायपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm