CM Sai Jandarshan : सीएम साय ने की ‘रमन’ की मदद, जनदर्शन में पीड़ा समझ बढ़ाया कदम, तुरंत प्रदान की ये वस्तु
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर निवासी रमन निर्मलकर को जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रवण यंत्र सौंपा। आर्थिक रूप से कमजोर रमन की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने तुरंत सहायता की। …

CM Sai Jandarshan
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र प्रदान किया।
- रमन की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, मुख्यमंत्री ने तुरंत मदद की।
- जनदर्शन में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा।जनदर्शन में पहुँचे निर्मलकर ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र खरीद नहीं पा रहे थे। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री साय ने फौरन ही उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए निर्मलकर ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री का आभारी हूं : रमन निर्मलकर
CM Sai Jandarshan उन्होंने कहा कि मुझे फिर से सुनने की क्षमता वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री ने मेरी समस्या को तुरंत समझा और मदद की, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जनदर्शन में आमजन की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेकर सहायता प्रदान करने की यह पहल जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आज संपन्न हुआ जनदर्शन कार्यकर्म
CM Sai Jandarshan मुख्यमंत्री निवास रायपुर में एक बार फिर अब जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो रहा है। 13 नवंबर गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। बता दें कि राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़ें
- दिल्ली को दहलाने वाले आतंकी की भी मौत!.. इस जगह से बरामद हुआ पैर का हिस्सा, जानें कौन था ये टेररिस्ट
- नोटों के बंडल से भरा कार किसका? गुप्त चैंबर में छुपाकर ले जा रहे थे इस जगह, करोड़ों रुपए देख पुलिस भी रह गई दंग
- लाल किले के पास फिर मचा हड़कंप! धमाके के तीन दिन बाद मिला कटा हुआ हाथ, चारों ओर बिखरे तबाही का मंजर देख कांप उठेंगे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र प्रदान किया।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Vishnu Deo Sai Gifts Hearing Aid to Raman Nirmalkar During Jandarshan in Raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am