BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

CM Sai on Naxalism: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नक्सलवाद पर बड़ा बयान.. बताया, माओवादियों को लेकर क्या है उनकी सरकार की मंशा.. आप भी जानें..

नक्सली प्रवक्ता अनंत ने आगे लिखा है, “हम जानते हैं, यह वक्त थोड़ा ज्यादा है, किंतु सरकार ने माओवाद समाप्ति की जो डेडलाईन (मार्च 31, 2026) तय की है, उसके …

CM Sai on Naxalism: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नक्सलवाद पर बड़ा बयान.. बताया, माओवादियों को लेकर क्या है उनकी सरकार की मंशा.. आप भी जानें..
satya prakash
Published: 24 Nov 2025 | 1:52 pmModified: 24 Nov 2025 | 1:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. नक्सलियों ने सरकार से मोहलत मांगी
  2. सीएम साय बोले—हिंसा छोड़ें, मुख्यधारा जुड़ें
  3. सरकार देगी न्याय और पुनर्वास

CM Vishnu Deo Sai on Naxalites Press Note: रायपुर: माओवादी संगठन की कमर लगभग टूट चुकी है। अब वह अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई ही लड़ रहे है। उनके ज्यादातर बड़े और शीर्ष नेता या तो मुठभेड़ में मार गिराए गये है या फिर उन्होंने सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर अपने हथियार डाल दिए है। हालांकि जो बचे-खुचे नक्सली है, वह भी जंगलो से बाहर आने की कोशिश में जुटे है। इसका संकेत नक्सलियों के उस प्रेसनोट से मिलता है, जो उन्होंने तीन राज्यों के मुख़्यमंत्रियो को लिखा है। नक्सलियों ने पत्र के माध्यम से सरकार से मोहलत माँगी है।

CM Vishnu Deo Sai to Naxalites: क्या है सीएम विष्णुदेव साय की राय

इस प्रेसनोट और नक्सलियों के इस ताजा डिमांड पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से हुई बातचीत में सीएम साय ने कहा है कि, माओवाद को लेकर उनके सरकार की मंशा स्पष्ट है। जब हम सरकार में आए तब से आह्वान कर रहे हैं कि, नक्सली हिंसा छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने माओवादियों को आश्वस्त किया कि, सरकार नक्सलियों के साथ न्याय करेगी।

Naxal Press Note Update: क्या लिखा है इस प्रेसनोट में?

CM Vishnu Deo Sai on Naxalites Press Note: प्रेसनोट जारी करने वाले प्रवक्ता का नाम अनंत है। उसने लिखा है, "मैं अनंत, महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमिटी (MMC जोन) के प्रवक्ता के तौर पर आप तीनों राज्य की सरकारों को एक निवेदन पत्र जारी कर रहा हूं। हाल ही में हमारे पार्टी के केंद्रीय कमिटी के सदस्य व पोलित ब्यूरो मेंबर कॉम्रेड सोनू दादा ने देश-दुनिया की बदलती परिस्थितीयों का मूल्यांकन करते हुए हत्यार त्यागकर सशस्त्र संघर्ष को अस्थाई रूप से विराम देने का जो निर्णय लिया है, उसका हम समर्थन करते हैं। CCM सतीश दादा के बाद हाल ही में हमारे एक और CCM कॉम्रेड चंद्रन्ना ने भी इसी निर्णय का समर्थन किया है। हम, MMC स्पेशल जोनल कमिटी भी हत्यार छोड़कर सरकार के पूनर्वास और पूनामार्गेम योजना का स्विकार करना चाहती है। किंतु इसके लिए हम तीनों राज्य की सरकारों से अनुरोध करते हैं कि वह हमें वक्त दें। चूंकि हमारी पार्टी जनवादी केंद्रीयता के उसूलों पर चलती है, इसलिए सामुहीक रूप से इस निर्णय को लेने में हमें कुछ वक्त लगेगा। हमारे साथियों से संपर्क करने और उक्त संदेश हमारी पध्दति के अनुरूप उन तक पहुंचाने में हमें वक्त चाहिए। इसलिए, हम तीनों राज्यों की सरकारों से यह निवेदन करते हैं कि वह हमें 15 फरवरी 2026 तक का वक्त दें। यकीन मानिए, इतना वक्त मांगने के पिछे हमारा कोई दूसरा छुपा उद्देश्य नही है, चूंकि हमारे पास एक-दूसरे को फटाफट कम्युनिकेट करने के कोई दूसरे सरल माध्यम नही होते हैं, सो इतना वक्त लगेगा।"

Naxalites Statement letter: 'परिणाम सुखद और सकारात्मक' : माओवादी प्रवक्ता

नक्सली प्रवक्ता अनंत ने आगे लिखा है, "हम जानते हैं, यह वक्त थोड़ा ज्यादा है, किंतु सरकार ने माओवाद समाप्ति की जो डेडलाईन (मार्च 31, 2026) तय की है, उसके दायरे के भीतर ही है। तब तक हम, तीनों राज्य की सरकारों से यह अनुरोध करते हैं कि वे थोड़ा संयम बरतें और अपने सुरक्षा बलों के अभियान को रोकें। यहां तक कि वह आगामी PLGA सप्ताह के दरम्यान भी कोई अभियान ना चलाएं। मुखबिरों की गतिविधियों को भी रोकें, इनपुट या सूचना के आधार पर बलों को एंगेज ना करें। हम भी आपको आश्वस्त करते हैं कि, हम इस बार PLGA सप्ताह नही मनाएंगे और हमारी तमाम गतिविधियों को विराम देंगे। दोनों तरफ से ऐसा प्रयास होने पर ही एक बेहतर माहौल बनेगा, और यह संभव हो पाएगा कि हम एक-दूसरे को कम्युनिकेट करके साझे रूप से इस एक बेहतर निर्णय पर पहुंच पाएंगे। यकीनन, परिणाम सरकार की दृष्टी से सुखद और सकारात्मक ही निकलकर आएगा।" नीचे पढ़ें पूरा पत्र..

 

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उन्होंने सरकार से मोहलत और बातचीत का मौका मांगते हुए हिंसा रोकने संकेत दिए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Vishnu Deo Sai's reaction on Naxalites' claim of peace talks and surrender

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am