Dhan Kharidi Token Closed News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सस्पेंस खत्म! ऑफलाइन टोकन आदेश के बाद डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, किसानों से कह दी ये बड़ी बात
Dhan Kharidi Token Closed News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सस्पेंस खत्म! ऑफलाइन टोकन आदेश के बाद डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, किसानों से कह दी ये बड़ी बात

Dhan Kharidi Token Closed News
- ऑनलाइन टोकन नहीं मिलेगा,
- डिप्टी CM का बड़ा बयान
- एक-एक दाना खरीदेगी सरकार- साव
रायपुर: Dhan Kharidi Token Closed News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन सिस्टम को बंद कर दिया है। अब प्रदेश के किसान ऑफलाइन टोकन के माध्यम से धान की बिक्री कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले के तहत अब किसानों को सहकारी समिति और उपार्जन केंद्रों से सीधे टोकन जारी किए जाएंगे।
एक-एक दाना खरीदेगी सरकार- अरुण साव (Chhattisgarh paddy procurement offline token)
Dhan Kharidi Token Closed News: नए निर्णय के अनुसार किसान अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र या सहकारी समिति में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर ऑफलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब धान बेचने वाले किसानों को ऑनलाइन टोकन नहीं मिलेगा। इस संबंध में डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार पात्र किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी। किसानों को धैर्य रखने की जरूरत है सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस धान खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। वहीं खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि अब तक प्रदेश में 144 लाख मीट्रिक टन धान के टोकन कट चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास अब भी धान बचा हुआ है वे समिति जाकर ऑफलाइन टोकन कटवा सकते हैं। टोकन मिलने में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी और इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक धान की खरीदी की जाएगी।
धान खरीदी को लेकर राजनीति गरमाई (Dhan Kharidi offline Token News)
Dhan Kharidi Token Closed News: इधर सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस के दबाव में एक बार फिर यू-टर्न लिया है। प्रमोद दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही ऑफलाइन टोकन वितरण की मांग कर रही थी लेकिन अब जब धान खरीदी की मियाद समाप्ति की ओर है तब सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर सरकार की शुरुआत से ही मंशा किसानों का धान कम से कम खरीदने की रही है लेकिन दबाव के चलते अब यह फैसला लेना पड़ा। धान खरीदी व्यवस्था में हुए इस बदलाव को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है जबकि किसान अब ऑफलाइन टोकन के जरिए अपनी फसल बेच सकेंगे।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन सिस्टम बंद कर दिया है। अब किसान सहकारी समिति या उपार्जन केंद्र से सीधे ऑफलाइन टोकन लेकर धान बेच सकेंगे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhan Kharidi Token Closed News
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm