ED Raid in Kawasi Lakhma House: कवासी लखमा की कार से मिले कई अहम दस्तावेज, शराब घोटाला मामले में ED के अधिकारी कर सकते हैं बड़ा खुलासा
ED Raid in Kawasi Lakhma House: कवासी लखमा की कार से मिले कई अहम दस्तावेज, शराब घोटाला मामले में ED के अधिकारी कर सकते हैं बड़ा खुलासा

ED Raid in Kawasi Lakhma House / कवासी लखमा की कार से मिले कई अहम दस्तावेज / Image Source : IBC24
रायपुर: ED Raid in Kawasi Lakhma House छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर आज ईडी ने प्रदेश के कई ठिकानों पर दबिश दी है। मामले को लेकर आज ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर से लेकर सुकमा तक पूर्व मंत्री कवासी लखमा, बेटा हरिश कवासी और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि कवासी लखमा की कार से ईडी के अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। कवासी लखमा की कार नंबर CG04 MM 0009 से अधिकारियों ये दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दस्तावेज किन चीजों के हैं।
ED Raid in Kawasi Lakhma House इसके अलावा कवासी के करीबी के चौबे कॉलोनी स्थित मकान में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के शासकीय आवास पर अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा सुकमा में ही नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर 5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटालों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे। रिपोर्ट्स ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था।
ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर 2161 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। FIR में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी FIR में शामिल है, जिन्हें हर महीने 50 लाख दिया जाता था।
https://www.youtube.com/watch?v=SeV4HFJTyJU
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से संबंधित सामान्य प्रश्न (FAQ):
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है?
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 2161 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप है, जिसमें नेताओं और अधिकारियों द्वारा अवैध सिंडिकेट के जरिए कमीशन लिया गया।
शराब घोटाले में कवासी लखमा का क्या नाम है?
शराब घोटाला मामले में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी FIR में शामिल है। आरोप है कि उन्हें हर महीने 50 लाख रुपये कमीशन के तौर पर दिए जाते थे।
ED की कार्रवाई किन स्थानों पर हुई?
ईडी ने शराब घोटाला मामले में रायपुर, सुकमा और चौबे कॉलोनी सहित कई स्थानों पर दबिश दी। इसमें पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
ED ने कवासी लखमा की कार से क्या बरामद किया?
ईडी ने कवासी लखमा की कार (नंबर CG04 MM 0009) से शराब घोटाला से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए।
शराब घोटाले में कितने लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है?
शराब घोटाला मामले में ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: ED Raid in Kawasi Lakhma House: Chhattisgarh ED Raid Latest Update
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm