Congress Arthik Nakebandi News: बस्तर से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी.. नारेबाजी के साथ सड़को पर उतरे कार्यकर्ता, BJP भी हमलावर
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, पुराने दिन को याद कीजिए जब अमन सिंह प्रमुख सचिव थे। तब भी ईडी, ईओडब्लू और एसीबी को भेजकर लोगों को डराया जाता था। लेकिन …

Congress Arthik Nakebandi News
- चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का आर्थिक चक्काजाम
- कई जिलों में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
- भूपेश बघेल ने ईडी-अडानी गठजोड़ का आरोप लगाया
Congress Arthik Nakebandi News: रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद से ही छत्तीसगढ़ राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। भाजपा चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी को जाँच एजेंसियों की सामान्य प्रक्रिया बता रही है तो वही दूसरी ओर इसे लेकर कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार पर हमलावर है। आज इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही है। यह नाकेबंदी दोपहर 12 बजे से 2 बजे यानी दो घंटे तक जारी रहा। इस दौरान एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड सरीखे सेवाओं को बाधित नहीं किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस नाकेबंदी की मुखालफत करते हुए इसे समर्थन देने से इंकार कर दिया था।
अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के निर्देश पर राज्य के अलग-अलग जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बात करें कोरबा की तो यहाँ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने स्टेट हाइवे जाम कर दिया और भूपेश बघेल के समर्थन में नारे लगाए।
Congress Arthik Nakebandi News: इसी तरह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आलाकमान के निर्देशानुसार बलरामपुर में शंकरगढ़ बस स्टैंड में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और कुसमी-राजपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया।
कोण्डागांव जिले में भी कांग्रेसियों ने चक्काजाम किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहन मरकाम और संतराम नेताम सरीखें बड़े नेताओं की अगुवाई में NH 30 ट्रैफिक सिग्नल में वाहनों के आवाजाही को रोक कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस का प्रदर्शन भारी बारिश के बीच भी जारी रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। इस दौरान भारी बारिश होती रही लेकिन कार्यकर्ता सड़को पर अड़े रहे और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहें।
इसी तरह का नजारा गरियाबंद में भी देखने को मिला। यहाँ नेशनल हाईवे में कांग्रेसी बस के आगे लेट गये। उन्होंने तिरंगा चौक में सड़क जाम करते हुए वाहनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान नेशनल हाइवे 30 पर करीब दो घंटे तक भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।
Congress Arthik Nakebandi News: करीब दो घंटे के बाद रायपुर में कांग्रेस ने चक्काजाम समाप्त करने का ऐलान किया गया। इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि, प्रदेश की साय सरकार ईडी और अडानी के इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी लगातार प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई और छत्तीसगढ़ में चल रही जंगल की कटाई का विरोध करती रहेगी। आगे की रणनीति कांग्रेस के नेता आपस में बैठकर तय करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, पुराने दिन को याद कीजिए जब अमन सिंह प्रमुख सचिव थे। तब भी ईडी, ईओडब्लू और एसीबी को भेजकर लोगों को डराया जाता था। लेकिन प्रदेश में यह दौर फिर से शुरू हो गया है। अमन सिंह का स्टाइल पूरे छत्तीसगढ़ में चला रहा है क्योंकि अमन सिंह आजकल अडानी के साथ है। भाजपा की सरकार अहमदाबाद से अडानी के सारे पर संचालित हो रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में और ईडी कार्रवाई के खिलाफ।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: From Surguja to Bastar, Congress imposed economic blockade and road blockade
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am