Gold Smuggling in Raipur: राजधानी में 260 करोड़ की गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़, ED ने दबोचे रैकेट के बड़े चेहरे, 3.76 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
Gold Smuggling in Raipur: राजधानी में 260 करोड़ की गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़, ED ने दबोचे रैकेट के बड़े चेहरे, 3.76 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

Gold Smuggling in Raipur | Image Source | IBC24
- "रायपुर में गोल्ड स्मगलिंग का बड़ा खुलासा,
- अरब से लखनऊ होते हुए पहुंचता था सोना,
- 260 करोड़ की तस्करी, ED की बड़ी कार्रवाई,
रायपुर: Gold Smuggling in Raipur: जांच एजेंसी ईडी की रायपुर जोनल कार्यालय ने शुक्रवार को गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट से जुड़े सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिन केदार और पुरुषोत्तम कावले की करीब 3.76 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह पूरी कार्रवाई कस्टम एक्ट 1962 की धारा 135 के तहत दर्ज शिकायत के आधार पर हुई है।
Read More : Aaj ka Mausam: राजधानी में अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल, शाम के समय खूब बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Gold Smuggling in Raipur: ईडी द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक अरब देशों से अवैध रूप से सोना लखनऊ के रास्ते भारत लाया जा रहा था। इस दौरान सोना लाने वाले कैरियर्स को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने पकड़ा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरा सोना रायपुर में खपत करने की तैयारी थी। जांच एजेंसी के अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि सचिन केदार ने विजय बैद के निर्देश पर कोलकाता से रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, नागपुर और मुंबई तक विदेशी अवैध सोने की तस्करी की थी। यह सोना बांग्लादेश बॉर्डर के ज़रिए भारत में लाया गया था। इसके बाद रायपुर के कई नामचीन ज्वेलर्स को यह सोना बेचा गया।
Gold Smuggling in Raipur: सोना तस्करी के इस गिरोह का मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की बताया जा रहा है। अवैध रूप से लाए गए इस सोने को रायपुर में सुनील कुमार जैन (सहेली ज्वेलर्स), प्रकाश सांखला (नवकर ज्वेलर्स), सुमित ज्वेलर्स, पुरुषोत्तम कावले, सागर ज्वेलर्स और धीरज बैद को बेचा गया। बता दें कि जांच एजेंसी इन सभी के ठिकानों पर बीते डेढ़ साल से कई बार छापेमारी कर चुकी है।
Gold Smuggling in Raipur: जांच एजेंसी के मुताबिक, इस पूरे मामले में तस्करी किए गए विदेशी सोने और चांदी के रूप में कुल 260.97 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का अनुमान है। अभी तक ईडी ने करीब 64.4 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त (अटैच) किया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की बताया जा रहा है, जो देशभर में नेटवर्क चला रहा था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gold Smuggling in Raipur: Gold smuggling worth Rs 260 crores busted in the capital
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm