Bangladeshi Citizen in Raipur: रायपुर में गिरफ्तार हुआ बांग्लादेशी परिवार.. तैयार करा लिए थे फर्जी दस्तावेज, लगाते थे अंडे का ठेला..
केंद्रीय गृहमंत्री के निर्देश पर गंभीरता दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया था कि, उनकी पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी पहचान …

Illegal Bangladeshi Family Arrested in Raipur
- रायपुर में बांग्लादेशी परिवार फर्जी दस्तावेजों संग गिरफ्तार हुआ।
- ऑपरेशन सिन्दूर के बाद अवैध नागरिकों पर सख्त कार्रवाई शुरू।
- दिलावर खान अंडे का ठेला लगाकर कर रहा था गुजारा।
Illegal Bangladeshi Family Arrested in Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से निवासरत विदेशी नागरिकों की खोजबीन में जुटी पुलिस को बड़े कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने टिकरापारा थाना इलाके से एक बांग्लादेशी परिवार को हिरासत में लिया है। इनमें मो.दिलावर खान, उसकी पत्नी परवीन बेगम और इनके नाबालिग बच्चे शामिल है।
रायपुर में अवैध बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार
बताया गया है कि, यह परिवार चोरी-छिपे तरीके से धर्मनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। इस परिवार ने अपने नाम के कई फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा लिए थे। बात इनके कारोबार की करें तो दिलावर खान अंडे का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहा था।
Bangladeshi Family Arrested in Raipur: पूछताछ में मालूम चला है कि, यह परिवार मूल रूप से बांग्लादेश के मुख्तारपुर के थाना मुंशीगंज के रहने वाला है और रायपुर में काफी समय से रह रहा है। फिलहाल टिकरापारा पुलिस इस परिवार से पूछताछ कर रही है।
ऑपरेशन सिन्दूर के बाद शुरू हुई कार्रवाई
दरअसल पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ चलाये गए ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारत के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ की गई थी। जाँच में पाया गया कि वे फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारत में निवासरत है और कई विदेशी नागरिक देशविरोधी कार्यों में भी संलिप्त है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों को निर्देशित किया था कि अवैध प्रवासियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी धरपकड़ की जाये।
HM विजय शर्मा ने दी थी चेतावनी
केंद्रीय गृहमंत्री के निर्देश पर गंभीरता दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया था कि, उनकी पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी पहचान शुरु कर दी है। विजय शर्मा ने चेताया था कि, अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे लोग छत्तीसगढ़ छोड़ दे! विजय शर्मा के इस रवैय्ये के बाद प्रदेश की पुलिस ने भी सख्ती दिखाई और अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों की धरपकड़ शुरू की।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में रहने वाले बांग्लादेशी परिवार पर अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रहने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Illegal Bangladeshi Family Arrested in Raipur, was residing with fake identity documents
रायपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm