CG Ki Baat: शराब घोटाले की जांच..किस-किस पर आंच? क्या जल्द ही शराब घोटले में कोई विस्फोटक खुलासा होने वाला है?
CG Ki Baat: शराब घोटाले की जांच..किस-किस पर आंच? क्या जल्द ही शराब घोटले में कोई विस्फोटक खुलासा होने वाला है?

CG Ki Baat। Image Credit: IBC24
रायपुर। CG Ki Baat: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद शराब घोटाले की जांच और तेज हो गई है। ईडी ने अपनी रिमांड शीट में जो इशारे किए हैं। उसमें पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड का नाम सीधे तौर पर सामने आया है। अगर शीर्ष अधिकारी तक आंच पहुंची तो तत्कालीन सरकार भी इसकी जद में स्वाभाविक तौर पर आती दिख रही है। अब सवाल यही है कि अगली गिरफ्तारी किसकी और किन चेहरों से नकाब हटना अभी बाकी है?
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिफ्तारी के बाद ये वही रिमांड शीट है जिसे कोर्ट में पेश किया गया है। इसी शीट से ये खुलासा हुआ कि पूरा शराब का सिंडिकेट पूर्व मुख्य सचिव रहे विवेक ढांड के अंडर में काम कर रहा था। कवासी लखमा आबकारी मंत्री थे उन्हें आबकारी विभाग की पूरी स्थिति की जानकारी थी। फिर भी उन्होंने अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। लखमा ने नीति परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में FL-INA लाइसेंस की शुरुआत हुई। ईडी के वकील के मुताबिक पूर्व आबकारी मंत्री को 50 लाख रूपये के अलावा करीब डेढ़ करोड समेत कुल 2 करोड़ रूपये प्रतिमाह दिया जाता था।
CG Ki Baat: ED के इन खुलासों के चलते शराब घोटाले पर सियासत फिर तेज हो गई। बीजेपी ने लखमा और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को घेरा। बीजेपी के हमलों पर कांग्रेस भी चुप नहीं बैठी। लखमा की गिरफ्तारी को सियासी सजिश बताकर पलटवार किया। शराब घोटाले में पूर्व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा पकडे गये। कई आबकारी अधिकारी जेल गये। कई कद्दावर IAS अधिकारियों को भी जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। शराब के कारोबार से जुडे कई मास्टरमाईंड भी कानून की गिरफ्त में आ चुके है। ऐसे में में दबी जुबान में ये चर्चा भी सरगर्म है कि अब अगला नंबर किसका होगा?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Investigation of the liquor scam..who all are in trouble? Is there going to be an explosive revelation in the liquor scam soon?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am