IPS Officers Adopt Police Stations: छत्तीसगढ़ के 125 IPS अफसरों ने थानों को लिया गोद.. प्रदेश के DGP ने रतनपुर थाने को किया एडॉप्ट, जानें किसने दी थी ये सलाह
छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने के लिए वरिष्ठ IPS अधिकारियों ने थानों को गोद लिया है। बीट पुलिसिंग और जनसंवाद पर विशेष जोर रहेगा।

IPS Officers Adopt Police Stations in Chhattisgarh
- 125 से ज्यादा अधिकारियों को थानों की जिम्मेदारी
- डीजीपी अरुणदेव गौतम ने रतनपुर थाना गोद लिया
- बीट पुलिसिंग और जनसंवाद होगा मजबूत
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस-जन संवाद मजबूत करने के लिए वरिष्ठ आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी दी गई है। (IPS Officers Adopt Police Stations in Chhattisgarh) राज्य में 125 से ज्यादा अधिकारियों ने थाने गोद लिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बीट पुलिसिंग को मजबूत करना और थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पीएम मोदी ने दी थी अफसरों को सलाह
बताया गया कि पिछले साल नवा रायपुर में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को एक-एक थाना गोद लेने का सुझाव दिया था। इसी के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह पहल शुरू की है।
जानें किस अफसर ने किस थाने को लिया गोद
इस व्यवस्था के तहत डीजीपी अरुण देव गौतम ने बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने को गोद लिया है। वहीं आईपीएस एसआरपी कल्लूरी को बस्तर के कोतवाली थाना, प्रदीप गुप्ता को महासमुंद के तुमगांव थाना और विवेकानंद को कांकेर के चरामा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह दीपांशु काबरा को अंबिकापुर कोतवाली, अमित कुमार को राजनांदगांव के लालबाग, डॉ. आनंद छाबड़ा को रायगढ़ के घरघोड़ा, ओपी पाल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़, अजय यादव को मुंगेली के पथरिया और डॉ. संजीव शुक्ला को रायपुर के टिकरापारा थाना की जिम्मेदारी मिली है। (IPS Officers Adopt Police Stations in Chhattisgarh) इसके अलावा अमरेश मिश्रा को बलौदाबाजार के हथबंध, बीएन मीणा को बालोद के गुंडरदेही, एमएल कोतवानी को दुर्ग के अमलेश्वर और आजाद शत्रु को महासमुंद कोतवाली थाना गोद दिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
क्या होगी अफसरों की जवाबदारी?
अधिकारियों का मुख्य फोकस बीट पुलिसिंग और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर रहेगा। इससे इलाके में संदिग्ध गतिविधियों, नए लोगों की आवाजाही और अपराधियों की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। साथ ही पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। गोद लिए गए थानों में रिकॉर्ड का बेहतर रखरखाव, मालखानों का आधुनिकीकरण, लंबित मामलों का निपटारा और शिकायतों के समय पर समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करने और थानों की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर भी काम किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा
मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की आशंका, कई अन्य फंसे
जिम्बाब्वे की करिबा झील में नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 27 लापता
संवैधानिक दायरे में होने पर ही आरक्षण संबंधी मांगों पर कदम उठाएगी सरकार: फडणवीस
विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 334.89 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंज़ूरी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिसिंग सुधार, बीट व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस-जन संवाद बेहतर बनाने के लिए यह पहल की गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh IPS Officers Adopt Police Stations to Strengthen Policing and Public Connect
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm