BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Priti Majhi Hidma Lal Salam: हिड़मा को ‘लाल सलाम’ कहने वाली कांग्रेस नेत्री की सफाई.. बोली, ‘मैं छत्तीसगढ़ की बेटी, ये मेरा व्यक्तिगत मत’.. बताई खुद की विचारधारा..

Priti Majhi Hidma Lal Salam : हिड़मा पर छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों में कुल एक करोड़ 50 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। वह CPI केंद्रीय समिति में …

Priti Majhi Hidma Lal Salam

Priti Majhi Hidma Lal Salam

satya prakash
Published: 21 Nov 2025 | 12:51 pmModified: 21 Nov 2025 | 12:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रीति माझी ने दी अपनी सफाई
  2. कांग्रेस ने कहा निजी राय
  3. हिड़मा को लेकर विवाद गहराया

Priti Majhi Hidma Lal Salam: रायपुर: दुर्दांत नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में सोशल मीडिया स्टोरी शेयर करने वाली युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रीति माझी जब विवादों में घिरी तो उन्होंने इस मामले पर अपनी सफाई पेश की है। प्रीति माझी ने खुद को छत्तीसगढ़ की बेटी कहते हुए दावा किया है कि, उनकी राय व्यक्तिगत है।'

Congress Leader on Madvi Hidma: 'छत्तीसगढ़ की बेटी हूँ, यह निजी मत है' : प्रीति माझी

प्रीति माझी ने कहा कि, वह छत्तीसगढ़ की बेटे है हिड़मा पर यह उनकी व्यक्तिगत राय है। उन्होंने कहा कि, उनकी तरफ से कोई पोस्ट नहीं बल्कि स्टोरी शेयर किया गया था। छत्तीसगढ़ की बेटी होने के नाते मेरा व्यक्तिगत मत है। माझी ने कहा कि, नक्सलियों का पूरा विरोध करती हूं। मैं गांधीवादी विचारधारा से हूं और नक्सलियों का समर्थन नहीं करती। वह चाहती है कि, नक्सलवाद खत्म हो, नक्सली मुख्यधारा से जुड़ें। वे भी देश के उन्नति के लिए हमारे साथ मिलकर काम करें। हथियार छोड़कर नक्सली मुख्यधारा से जुड़ें। उनके इस कदम का सरकार के साथ कांग्रेस पार्टी भी समर्थन करेगी।

Naxalite Leader Hidma Killed: कांग्रेस ने भी बताया था निजी राय

गौरतलब है कि, इस पूरे विवाद पर पीसीसी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भी मीडिया से बात की थी और प्रीति माझी के पोस्ट को उनकी निजी राय बताया था। सुशील आनंद ने कहा था कि, कांग्रेस और देश की निगाह में हिड़मा एक हत्यारा था। झीरम कांड का मास्टरमाइंड हिड़मा को ही माना जाता है, लिहाज़ा उससे किसी भी प्रकार की संवेदना का सवाल ही नहीं उठता। शुक्ला ने आगे कहा कि किसी ने पोस्ट किया है, तो वह उसका व्यक्तिगत विषय हो सकता है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि हिड़मा आतंक का पर्याय था, हिड़मा नक्सली हत्या का पर्याय था। उससे कांग्रेस की कोई संवेदना नहीं है।

Chhattisgarh Naxal Encounter: कौन था माड़वी हिड़मा?

Priti Majhi Hidma Lal Salam: माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा का जन्म 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुवर्ती में हुआ था। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 के प्रमुख थे, जिसे माओवादियों की सबसे घातक स्ट्राइक यूनिट माना जाता है। हिडमा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सबसे कम उम्र के सदस्य थे और बस्तर क्षेत्र के एकमात्र आदिवासी थे जिन्हें यह पद मिला था। उनके सिर पर ₹50 लाख का इनाम रखा गया है।

हिडमा कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार है, जिनमें 2017 का सुकमा हमला और 2013 का झीरम घाटी नरसंहार शामिल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख कांग्रेस नेताओं सहित 27 लोग मारे गए थे। वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था , जिसमें 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, और 2021 के सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

Madvi Hidma Killed: खूंखार नक्सली हिड़मा के गुनाह की लंबी सूची

हिड़मा पर छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों में कुल एक करोड़ 50 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। वह CPI केंद्रीय समिति में बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी सदस्य था और PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था, जिसे माओवादी का सबसे घातक हमला इकाई माना जाता है। सुरक्षाबलों के मुताबिक हिडमा झीरम हत्याकांड समेत कई खूनी वारदातों का मास्टरमाइंड था। उसके खिलाफ प्रमुख हमले इस प्रकार हैं:

● 2007 – एर्राबोर राहत शिविर पर हमला और आगजनी: 33 ग्रामीण मारे गए, सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए।
● 2007 – मेटागुड़ा (एर्राबोर) IED विस्फोट हमला: 8 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2007 – ताड़मेटला पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 12 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2007 – तारलागुड़ा (गोलीपल्ली) पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 12 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2009 – मिनपा (चिंतागुफा) पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 10 सुरक्षाकर्मी शहीद, 7 घायल।
● 2009 – आसिरगुड़ा (इन्जिरम) ROP ड्यूटी: राशन ट्रैक्टर पर IED विस्फोट: 7 सुरक्षाकर्मी शहीद, 4 ग्रामीण मारे गए।
● 2010 – ताड़मेटला (चिंतागुफा) हमला: 76 जवान शहीद।
● 2014 – पेंटापाड़–भेज्जी में पुलिस पर गोलीबारी: 3 जवान घायल।
● 2014 – कासलपाड़ (किस्ताराम) पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 14 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2015 – पिडमेल (चिंतागुफा) पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 7 सुरक्षाकर्मी (PC शंकरराव सहित) शहीद, 14 घायल।
● 2017 – बरसापाल (चिंतागुफा) हमला: 25 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2017 – बंकुपारा–भेज्जी पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 12 सुरक्षाकर्मी शहीद, 2 घायल।
● 2020 – मिनपा (चिंतागुफा) हमला: 17 जवान शहीद।
● 2021 – टेकलगुड़ा मुठभेड़: 22 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2024 – धरमावरम कैंप हमला

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: प्रीति माझी का कहना है कि हिड़मा पर उनकी राय पूरी तरह व्यक्तिगत और निजी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: IYC National General Secretary Preeti Majhi, who called Hidma Lala Salaam, clarified

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm