Chhattisgarh Teacher Recruitment: छग में शिक्षक भर्ती के लिए डोनाल्ड ट्रम्प को लेटर.. पथरिया के इस युवा ने दिया PM मोदी से दोस्ती का हवाला, पढ़ें खत
“प्रिय, डोनाल्ड ट्रम्प, संयुक्त राज्य अमेरिका, राष्ट्रपति अमेरिका आपके भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के साथ मित्रता विश्व विख्यात है। अतः आपसे छत्तीसगढ़ के युवाओं का अनुरोध है कि …

Letter to Donald Trump for teacher recruitment in Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर युवाओं का विरोध और मांगें लगातार तेज़ हो रही हैं।
- मुंगेली निवासी युवक ने शिक्षक भर्ती के लिए डोनाल्ड ट्रम्प को लिखा मज़ेदार पत्र।
- मुंगेली निवासी युवक ने शिक्षक भर्ती के लिए डोनाल्ड ट्रम्प को लिखा मज़ेदार पत्र।
Letter to Donald Trump for teacher recruitment in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षित बेरोजगार लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। वे हर मंच पर राज्य सरकार को शिक्षक भर्ती के उनके वादों को याद दिला रहे है। प्रदेश में इस वक़्त युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में युवा अपनी मांग को लेकर और भी अधिक मुखर हो गये है।
हालांकि सरकार ने युवाओं के मांग को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से सरकारी शिक्षकों की भर्ती किये जाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री सह शिक्षामंत्री विष्णु देव साय ने पिछले दिनों बताया था कि, उनकी सरकार ने पहले चरण में प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती किये जाने का निर्णय लिया है। संभवतः युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बाद भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाये।
Letter to Donald Trump for teacher recruitment in Chhattisgarh: बहरहाल इस बीच प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक पत्र की तस्वीर शेयर की है। यह पत्र कथित तौर पर मुंगेली, पथरिया के रहने वाले सूरज ने लिखी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि, यह पत्र सीएम या पीएम को नहीं बल्कि सीधे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लिखा गया है। बता दें कि IBC24 इस पत्र के वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है।
क्या लिखा है लेटर में?
इस पत्र में उसने लिखा है, "प्रिय, डोनाल्ड ट्रम्प, संयुक्त राज्य अमेरिका, राष्ट्रपति अमेरिका आपके भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के साथ मित्रता विश्व विख्यात है। अतः आपसे छत्तीसगढ़ के युवाओं का अनुरोध है कि मोदी जी को मोदी की गारंटी 57,000 शिक्षक भर्ती का ध्यानाकर्षण कराएं।"
Letter to Donald Trump for teacher recruitment in Chhattisgarh: वही कांग्रेस ने इस पत्र को साझा करते हुए लिखा है, "इस चिट्ठी ने धागा खोल दिया.. छत्तीसगढ़िया को पता है महामानव की नब्ज़ कहां है! प्रिय डोनाल्ड ट्रंप जी शिक्षकभर्ती के लिए भी दो चार ट्वीट कर दीजिए आपके दबाव प्रभाव का पूरा असर है।"
इस चिट्ठी ने धागा खोल दिया..
छत्तीसगढ़िया को पता है महामानव की नब्ज़ कहां है!
प्रिय डोनाल्ड ट्रंप जी शिक्षकभर्ती के लिए भी दो चार ट्वीट कर दीजिए आपके दबाव प्रभाव का पूरा असर है 😀@POTUS @realDonaldTrump pic.twitter.com/EnejYnrnkz— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) June 9, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Letter to Donald Trump for teacher recruitment in Chhattisgarh, Congress tweeted on 'X'
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm