Marine Drive Raipur News: मरीन ड्राइव में नहीं नजर आएंगे टॉय ट्रेन और कार.. निगम ने किया जब्त, अवैध तौर पर कर रहे थे संचालित
निगम में सरकार बदलने के बाद नगर निगम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई की। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से चलाए …

Marine Drive Raipur Latest News in Hindi
- नगर निगम की सख्त कार्रवाई – मरीन ड्राइव पर अवैध टॉय ट्रेन और टॉय कार जब्त।
- वॉकर्स को मिली राहत – अवैध कमर्शियल गतिविधियों के हटने से मॉर्निंग और इवनिंग वॉक में सुधार।
- अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती – नगर निगम ने चेताया, भविष्य में भी अवैध गतिविधियां नहीं होंगी बर्दाश्त।
Marine Drive Raipur Latest News in Hindi: रायपुर: तेलीबांधा तालाब पाथ-वे, जिसे मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है, वहां नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित टॉय ट्रेन और टॉय कार को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, स्प्री वॉक कंपनी द्वारा उपयोग किए जा रहे कई अन्य सामान भी बड़ी संख्या में जप्त किए गए।
क्यों हुई कार्रवाई?
दरअसल मरीन ड्राइव पर वॉक के लिए आने वाले लोगों की शिकायत लंबे समय से नगर निगम तक पहुंच रही थी। उनका कहना था कि पाथ-वे पर अवैध रूप से चल रही कमर्शियल गतिविधियों के कारण मॉर्निंग और इवनिंग वॉक में दिक्कत हो रही है। खासकर टॉय ट्रेन और टॉय कार के संचालन से उन्हें टहलने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
Marine Drive Raipur Latest News in Hindi: निगम में सरकार बदलने के बाद नगर निगम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई की। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से चलाए जा रहे व्यवसायों को हटाया और जब्त की गई सामग्रियों को नगर निगम के गोदाम में भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद मरीन ड्राइव पर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Marine Drive Raipur Latest News in Hindi, Nagar Nigam confiscated toy train and company's goods
रायपुर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm