BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Murder News: रायपुर में हत्या से हड़कंप! भाटागांव हिंसा में एक और युवक की मौत, तिल्दा में भी मर्डर

Raipur Murder News: भाठागांव हिंसा में अस्पताल में भर्ती एक और युवक की भी मौत हो गई है। बलवे में घायल आनंद सिंह नामक युवक की मौत हो गई है, …

Raipur Murder News: रायपुर में हत्या से हड़कंप! भाटागांव हिंसा में एक और युवक की मौत, तिल्दा में भी मर्डर
Dr.Anil Shukla
Published: 02 Nov 2024 | 1:34 pmModified: 02 Nov 2024 | 1:35 pm

रायपुर: Raipur Murder News राजधानी रायपुर से नजदीकी शहर तिल्दा में युवक की चाकू मार कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। किसी परिचित द्वारा ही हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मामले में तिल्दा थाना पुलिस जांच कर रही है।

बता दें कि तिल्दा नेवरा के वार्ड नंबर 08 में खमार कुआं के पास युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक ओमप्रकाश रात्रे ग्राम तुलसी का बताया जा रहा है। तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि प्रदेश में 5 दिन में हिंसा से 8वीं मौत हुई है। इनमें से 7 लोगों की तो सीधी हत्या की गई है जबकि, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

Raipur Chakubaji News: इसके पहले आज ही राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हुई है। यहां एक निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी को चाकू मारकर जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया

8 murders in five days in Raipur जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बूढ़ी माता मंदिर के पीछे की है। जहां आरोपी अमर बाघ ने अपने साथियों के साथ मिलकर निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। कमर और पैर में चाकू मारा है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाशी की जा रही है।

भाटागांव में हिंसा में दूसरे युवक की मौत

राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि त्योहारों तक में वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

भाठागांव हिंसा में अस्पताल में भर्ती एक और युवक की भी मौत हो गई है। बलवे में घायल आनंद सिंह नामक युवक की मौत हो गई है, जिसका इलाज Dks अस्पताल में चल रहा था। दिवाली की एक रात पहले भाठागांव bsup में जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद में संजय यादव नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं लगभग 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले ​भी दिवाली के दिन राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया था। ​जहां पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांटागांव में जुआ खेलने के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, यहां जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हार जीत के विवाद में एक युवक संजय यादव की पेंचकश और कांच बोतल से मौत के घाट उतार दिया। वहीं उनके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया।

बूढ़ातालाब में अज्ञात युवक का शव

इधर बूढ़ातालाब में संदिग्ध हालत में अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। जिसका शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read more:  CG News: छत्तीसगढ़ में लंपी वायरस का खतरा, भिलाई में संक्रमित हुए कई गौवंश, पशु चिकित्सा विभाग ने की पुष्टि 

read more: Singham Again Collection Day 1: ‘सिंघम अगेन’ ने पूरे किए अजय देवगन के सारे ख्वाब! ए​क दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Murder in Raipur stirred up! Another youth killed in Bhatgaon violence, murder in Tilda too

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am