Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025 Date: नगरीय निकाय चुनाव कब होंगे…कब लगेगी आचार संहिता? डिप्टी सीएम अरुण साव ने IBC24 के मंच पर किया खुलासा
Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025 Date: नगरीय निकाय चुनाव कब होंगे…कब लगेगी आचार संहिता? डिप्टी सीएम अरुण साव ने IBC24 के मंच पर किया खुलासा

Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025 Date / नगरीय निकाय चुनाव कब होंगे...कब लगेगी आचार संहिता? Image Source: IBC24
सरगुजा: Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025 Date छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की चर्चा जोरों पर है। प्रदेश की जनता ये जानना चाहती है कि पंचातय और नगरीय निकाय चुनाव कब होंगे और कब से आचार संहिता लगने वाला है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा। लेकिन इस बीच डिप्टी सीमए अरुण साव ने IBC24 के मंच पर सभी कयासों को विराम देते हुए जवाब दे दिया है।
Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025 Date डिप्टी सीएम अरुण साव ने IBC24 के सरगुजा संवाद के मंच पर सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां एकदम अंतिम चरण पर है। सरकार ने बहुत पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन फिर भी सरकार की ओर से एक अंतिम काम बचा हुआ है और वो है महापौर और अध्यक्ष के पदों का आरक्षण। महापौर और अध्यक्ष के पदों के आरक्षण का काम 7 जनवरी तक कर लिया जएगा।
उन्होंने आगे बताया कि 7 जनवरी के बाद हम आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग का सूची भेजेंगे। मुझे लगता है कि निर्वाचन आयोग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।
बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक नगरीय निकायों और पंचायतों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराना और दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी है। दावा-आपत्तियों का निपटारा 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।नगरीय निकायों और पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी तय की गई है। ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, वह भी मतदाता बनने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकेंगे।
https://youtu.be/6jPN69Kse2M
FAQ (सामान्य प्रश्न)
1. छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 2025 की तारीखें कब घोषित होंगी?
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि 7 जनवरी 2025 तक महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।
2. "नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव" की मतदाता सूची कब प्रकाशित होगी?
मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर 2024 को होगा, और अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
3. 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता कैसे पंजीकरण करा सकते हैं?
वे युवा जिन्होंने 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर अपने नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं।
4. "महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण" की प्रक्रिया कब पूरी होगी?
डिप्टी सीएम ने बताया कि महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण 7 जनवरी 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
5. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि क्या है?
मतदाता सूची में दावा-आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2025 है, और इनका निपटारा 9 जनवरी तक किया जाएगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025 Date: Dy CM Arun Sao Reavels on IBC24
रायपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm