Naxal Mukt Bastar: फैसला सांय-सांय…नक्सलियों को धांय-धांय! ‘विष्णु’ राज में साकार हो रहा नक्सल मुक्त बस्तर बनाने का सपना, 9 महीने में ही 194 ढेर
Naxal Mukt Bastar: फैसला सांय-सांय…नक्सलियों को धांय-धांय! ‘विष्णु’ राज में साकार हो रहा नक्सल मुक्त बस्तर बनाने का सपना, 9 महीने में ही 194 ढेर

रायपुर: Naxal Mukt Bastar सुशासान और छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास का सपना लेकर सत्ता में आई विष्णुदेव साय सरकार पहले ही दिन से प्रदेश के हित में काम कर रही है। जहां एक ओर सरकार ने सत्ता में आते ही गरीबों के आवास का बड़ा फैसला लिया तो दूसरी ओर महतारियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सांय—सांय फैसला लेते हुए महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। विष्णुदेव साय सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर बस्तर के विकास के लिए भी बड़े सपने संजोए थे, जो अब साकार हो रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बस्तर को नक्सल मुक्त करने और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम जिसमें साय सरकार शत प्रतिशत खरा उतर रही है।
Read More: हरियाणा में 51 पहुंची बीजेपी विधायकों की संख्या! नवनियुक्त 3 विधायकों ने दिया समर्थन
'लाल गलियारे' को खाली करने का लक्ष्य
Naxal Mukt Bastar दरअसल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की घोषणा की थी। केंद्र के दोनों ही नेताओं ने ये तय कर दिया था कि एक निश्चित समय के भीतर नक्सलवाद को खत्म कर बस्तर के कोने—कोने तक विकास की गंगा बहानी है। नक्सलवाद के खात्मे में की तारीख मार्च 2026 तय की गई है और उसी दिशा में साय सरकार ताबड़तोड़ काम कर रही है। विष्णुदेव सरकार के इस प्रयास की गवाही मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के आंकड़ें देते हैं।
टूट गई नक्सलियों की कमर
नक्सल मुक्त बस्तर अभियान के अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 9 महीने की साय सरकार के सफल नेतृत्व में जवानों की टीम ने 194 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं, 700 से अधिक नक्सलियों ने लाल गलियारे को अलविदा कह दिया है और मुख्यधारा में लौट आए हैं। जबकि 500 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि नक्सली की कमर टूट चुकी है और अब उनके पास आत्मसमर्पण के सिवाए और कोई रास्ता नहीं बचा। अगर नक्सली आत्मसर्पण नहीं करते हैं तो फिर ये भी तय है कि जवानों की गोलियां उन्हें बख्शेगी नहीं।
नक्सल मांदी में घुसकर करेंगे प्रहार
नक्सल मुक्त बस्तर बनाने के लिए साय सरकार में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा ने खुद बस्तर का दौरा किया है और इस अभियान के लिए कई समाज के प्रमुखों से मिलकर राय शुमारी की, जिसके बाद मीडिया के माध्यम से नक्सलियों को बातचीत के लिए प्रपोजल भी दिया गया। लेकिन नक्सली अपना अड़ियल रवैया अपनाए बैठे रहे। आखिरकार हुआ वही जिसकी चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी। जी हां आप सही समझे जवानों ने नक्सल मांद में घुसकर 194 नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी थे तो लाल गलियारे से बाहर आना चाहते थे और 700 से अधिक नक्सली मुख्यधारा में लौट गाए।
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन
बस्तर के वनांचल में तैनात जवानों ने अपने साथियों को आंख के सामने शहीद होते देखा था, जिसका दर्द वो अंदर ही अंदर दबाए बैठे थे। वहीं, साय सरकार ने सत्ता में आते ही बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए जवानों को खुली छूट दे दी, जिसके बाद नक्सल डीजी सुंदरराज पी और अधिकारियों की टीम ने छत्तीसगढ़ के 1000 बेस्ट जवानों की टीम बनाई और निकल पड़े जंगल की ओर। 4 सिंतबर ही वो दिन था जब जवानों ने सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिसमें कई इनामी नक्सली भी शामिल थे।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Naxal Mukt Bastar: 194 Naxals Killed in 9 Month in Vishnu Deo Sai Govt
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am