रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव में नया मोड़! अंतिम समय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल
Raipur South Assembly by-election ; एक तरफ कांग्रेस के बड़े नेता आकाश शर्मा की जीत के लिए रणनीति बनाते रहे। वहीं रायपुर दक्षिण से कांग्रेस की टिकट के दावेदार कन्हैया …

Raipur South Assembly by-election
रायपुर: Raipur South Assembly by-election रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई। लेकिन अंतिम समय तक कांग्रेस के भीतर नाटकीय घटनाक्रम चलता रहा। एक तरफ कांग्रेस के बड़े नेता आकाश शर्मा की जीत के लिए रणनीति बनाते रहे। वहीं रायपुर दक्षिण से कांग्रेस की टिकट के दावेदार कन्हैया अग्रवाल अंतिम घंटों में नामांकन दाखिल करने कलेक्टोरेट पहुंच गए।
हालाकि जैसे ही उनके नामांकन की खबर कांग्रेस नेताओं तक पहुंची। पीसीसी चीफ दीपक बैज और बड़े नेताओं ने फोन किया। उनसे चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया गया। कांग्रेस नेताओं के फोन के बाद कन्हैया अग्रवाल मान गए और नामांकन दाखिल नहीं किया। लेकिन कुछ समय के लिए उन्होंने कांग्रेस को संकट में डाल दिया था।
Raipur South Assembly by-election
आपको बता दें कि आकाश शर्मा को टिकट दिए जाने के बाद से ही कन्हैया अग्रवाल की नाराजगी की खबरे सामने आती रही हैं। कन्हैया अग्रवाल बीते विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस के उम्मीदवार थे वे भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से करीब 17 हजार के अंतर से हारे थे। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बन जाने के बाद ये माना जा रहा था कि कांग्रेस फिर से कन्हैया अग्रवाल को ही अपना उम्मीदवार बनाएगी, चुनाव के लिए नाम का ऐलान होने से पहले ही कन्हैया अग्रवाल ने नामांकन पत्र खरीद लिया था। लेकिन कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को टिकट देकर कन्हैया अग्रवाल को झटका दे दिया।
read more ; चक्रवात ‘दाना’ के कारण पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत: ममता
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: New mode in Raipur South Assembly by-election! Congress leader Kanhaiya Agarwal arrived to file nomination at the last moment
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am