BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today Live News and Updates 15th July 2025: पंजाब विधानसभा में दो ऐतिहासिक विधेयक पारित, बेअदबी और नशा तस्करी पर सख्त कानून

Today Live News and Updates 15th July 2025: पंजाब विधानसभा में दो ऐतिहासिक विधेयक पारित, बेअदबी और नशा तस्करी पर सख्त कानून

satya prakashUpdated on 15 Jul 2025 | 9:31 pm
Two historic bills passed in Punjab Assembly

Today Live News and Updates 15th July 2025 : चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा की पंजाब विधानसभा में आज सर्वसम्मति से दो ऐतिहासिक विधेयक पारित किए गए। धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पारित किया गया है और नशीले पदार्थों में संलिप्तता के मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रावधान जोड़ा गया है ये फैसले पंजाब के लोगों के सर्वोत्तम हित में लिए गए हैं।

 

नई दिल्ली: मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए एक्सिओम-4 ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों के सफल प्रवास के बाद आज पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आया। इस अंतरिक्ष यान में भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री सवार थे। ड्रैगन कैप्सूल ने सफलतापूर्वक प्रशांत महासागर में सॉफ्ट लैंडिंग की। स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस के संयुक्त इस मिशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद सफल माना जा रहा है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक अहम अध्याय के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वह चुनिंदा भारतीय सैन्य अधिकारियों में से हैं जिन्होंने व्यावसायिक अंतरिक्ष मिशन में भाग लिया।

 

रायपुर:  छत्तीसगढ़ विधानसभा में दुसरे दिन की कार्रवाई जारी है। सदन में रेडी टू ईट काम आवंटन में भ्रष्टाचार का मामला गूंजा। विपक्ष ने स्व सहायता समूह को नियम विरुद्ध काम आवंटन करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महत ने ध्यान आकर्षण लाया था। ध्यानाकर्षण पर मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Today Live News and Updates 15th July 2025 : रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में दुसरे दिन की कार्रवाई शुरू जारी है। आशंका के मुताबिक़ आज की कार्यवाही में भी पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। सरकारी योजनाओं को पूरा करने में उदासीनता और लापरवाही के आरोपों के बीच विस सदस्य एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे है।

जल जीवन मिशन के काम पर मंत्री अरुण साव से सवाल-जवाब किया गया। इस पर धरमलाल कौशिक ने कहा, कई गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रहा, लेकिन वहां 80% भुगतान हो गया है। नियम यह था कि 70% से ज्यादा भुगतान नहीं होगा। इस विषय को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक देखने को मिली।

Today Live News and Updates 15th July 2025 : कांग्रेस के सदस्य देवेंद्र यादव और भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर के बीच तीखी बहस भी हुई। विपक्ष विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा किया। इस बीच अरुण साव ने ऐलान किया कि, जल जीवन मिशन में 70% से अधिक भुगतान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही ऐसे मामलों की जांच भी कराई जाएगी। देखें विधानसभा की कार्यवाही लाइव

 

https://www.youtube.com/watch?v=_a2il3C26U8

Chhattisgarh Vidhan Sabha Mansoon Session 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधासभा के पांच दिवसीय सत्र का आज दूसरा दिन है। आज की कार्यवाही में हंगामे के आसार है। जानकारी के मुताबिक आज भी सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार हंगामे के आसार है। आज सदन में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठेगा। सदन के पटल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान का बिल पेश करेंगे। इसके अलावे सात विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी।

15 Jul 2025 | 8:32 pm

Raipur News: फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार

रायपुर…

फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार….

शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की संचालक थी भावना…

भावना कंपनी के नाम से जमीन की खरीदी बिक्री करती थी…

03 लाख उधारी देकर गिरवी के तौर पर जगुवार वाहन छीनकर 10 लाख रुपए की जा रही थी मांग…

दबिश के दौरान बड़ी संख्या में स्टाम्प एग्रीमेंट समेत ब्लैंक चेक जब्त…

जगुआर कार समेत 2 मोबाइल जब्त….

SSP रायपुर ने की गिरफ्तारी की पुष्टि…

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार….

15 Jul 2025 | 8:31 pm

Jabalpur News: जिला अदालत की अतिरिक्त लोक अभियोजक पर कार्यवाई

जबलपुर- जिला अदालत की अतिरिक्त लोक अभियोजक पर कार्यवाई

लोकायुक्त पुलिस की छापामार कार्यवाई

अतिरिक्त लोक अभियोजक कुक्कू दत्त गिरफ्तार

15 हज़ार रु रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

पक्षकार से अपील की फाईल पर साईन करने के बदले मांगी थी रिश्वत

15 Jul 2025 | 8:31 pm

Jabalpur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पहला दौरा

जबलपुर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पहला दौरा

19 जुलाई को आएंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

मानस भवन में BJP कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित

मंत्री राकेश सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए की बैठक

भाजपा कार्यालय में शहर और ग्रामीण पदाधिकारियों की बैठक

ऐतिहासिक होगा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत : मंत्री राकेश सिंह।

15 Jul 2025 | 7:43 pm

Bilaspur News: धान खरीदी केंद्र में 54 लाख की गड़बड़ी का मामला

बिलासपुर
धान खरीदी केंद्र में 54 लाख की गड़बड़ी का मामला
केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR दर्ज
जांच में 1763 क्विंटल धान मिला था गायब
सहकारी बैंक मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई
रिसदा धान खरीदी केंद्र का है मामला
मस्तूरी थाना पुलिस ने की कार्रवाई

15 Jul 2025 | 7:25 pm

Pithoragarh News: सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा

उत्तराखंड,पिथौरागढ़-
सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा
हादसे में 8 लोगों की मौत
वाहन में 13 लोगों थे सवार
मुवानी कस्बे के पास की घटना

15 Jul 2025 | 7:06 pm

Gwalior News:कलेक्टर की जनसुनवाई में हंगामा

ग्वालियर
कलेक्टर की जनसुनवाई में हंगामा,
बुजुर्ग दंपति ने किया हंगामा,
बार-बार जनसुनवाई में चक्कर लगाने के बावजूद भी सुनवाई ना होने से नाराज थे बुजुर्ग दंपति,
जीडीए द्वारा निर्मित शताब्दीपुरम के फ्लैट की पार्किंग में अवैध अतिक्रमण की शिकायत लेकर आए थे बुजुर्ग दंपत्ति
मंत्री राकेश शुक्ला के रिश्तेदारों पर फ्लैट की पार्किंग एरिया में अवैध अतिक्रमण करने का लगाया आरोप,
अधिकारियों पर जमकर बिफरे पति पत्नी,
गुस्से में बुजुर्ग दंपति ने कहा क्या सिर्फ नाम की है जनसुनवाई,
कहा क्या नियम कायदों से ऊपर हैं मंत्री जी
जीडीए के सीईओ नरोत्तम भार्गव के खिलाफ भी फूटा उनका गुस्सा
2023 से लगातार शिकायत कर रहे हैं दोनों पति-पत्नी।

15 Jul 2025 | 7:06 pm

Gwalior News: जयारोग्य अस्पताल में गुंडागर्दी

ग्वालियर-
जयारोग्य अस्पताल में गुंडागर्दी
पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों की गुंडागर्दी
मरीज को अंदर ले जा रहे अटेंडर के साथ की मारपीट
पार्किंग शुल्क नहीं देने पर की जमकर मारपीट
अटेंडर ने मरीज को भर्ती कर शुल्क देने की कही थी बात
कंपू थाना क्षेत्र की घटना

15 Jul 2025 | 7:06 pm

Raipur News: एक स्टील जग की कीमत ₹32 हजार: कांग्रेस

एक स्टील जग की कीमत ₹32 हजार: कांग्रेस

आदिवासी विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा

कांग्रेसी अपने पोस्ट/बयान पर माफी मांग ले

नहीं तो विभाग कानूनी कार्रवाई करेगी

मदहोश होकर कांग्रेस नेता बयान देते हैं

आदिवासी विभाग ने कोई खरीदी नहीं की है

15 Jul 2025 | 6:43 pm

Gwalior News: आदिवासी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

ग्वालियर
आदिवासी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा,
आठ माह से राशन नही मिलने पर लेटा,
बीच सड़क पर लेटा युवक, एक किलोमीटर तक लगा लंबा जाम,
भितरवार की ग्राम बगवाई तिराह का मामला।

15 Jul 2025 | 6:42 pm

Gariyaband News: गजपल्ला वॉटरफॉल से युवती लापता

गरियाबंद
गजपल्ला वॉटरफॉल से युवती लापता
वॉटरफॉल में डूबने की आशंका
पुलिस, SDRF और वन विभाग की टीम मौके पर
रायपुर से दोस्तों के साथ घूमने आई थी युवती

15 Jul 2025 | 6:25 pm

Janjgir News: तेज रफ्तार का कहर

जांजगीर-
तेज रफ्तार का कहर
कार ने बाइक सवारों को कुचला
1 की मौत, 4 गंभीर, इलाज जारी
बाइक में 5 लोग थे सवार
मुलमुला के बनाहिल गांव की घटना

15 Jul 2025 | 6:25 pm

Raipur News: हिस्ट्रीशीटर बदमाश तोमर बंधुओं के घर पर पुलिस की दबिश

रायपुर…

हिस्ट्रीशीटर बदमाश तोमर बंधुओं के घर पर पुलिस की दबिश…

दबिश के दौरान लोगों के एग्रीमेंट स्टाम्प पेपर समेत चेक हुए जब्त….

पुलिस ने आरोपियों की जगुआर कार की जब्त…

दुर्ग के पीड़ित मनोज वर्मा की है कार…

आरोपियों ने ब्याज का पैसा नहीं देने पर छीनी थी कार…

फरारी से पहले गैरेज में छिपाई थी कार…

पुलिस ने गैरेज से कार की जब्त….

रोहित तोमर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी…

पुरानी बस्ती थाना पुलिस की कार्यवाही…

15 Jul 2025 | 6:07 pm

Gariyaband News: तेज रफ्तार कार गड्ढे में गिरी

गरियाबंद
तेज रफ्तार कार गड्ढे में गिरी
हादसे में बाल- बाल बचे राहगीर
कार चालक नशे में था धुत
पाठशिवनी मोड़ के पास हुआ हादसा

15 Jul 2025 | 6:07 pm

Gwalior News: फिर खोले गए तिघरा डेम के गेट

ग्वालियर
फिर खोले गए तिघरा डेम के गेट,
डेम के सभी 7 गेटों को खोला गया,
लगभग 8 से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया,
डाउन स्ट्रीम में बसे गाँवों को किया गया एलर्ट,
एक दर्जन से ज्यादा गाव में एलर्ट।

15 Jul 2025 | 5:40 pm

Dubai News: दुबई यात्रा पूरी, अब स्पेन रवाना होंगे मुख्यमंत्री

दुबई….
मुख्यमंत्री की दुबई यात्रा पूरी अब स्पेन रवाना होंगे मुख्यमंत्री….
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान….
13 से 15 जुलाई के बीच दुबई की यात्रा के दौरान, मैंने व्यापारिक बैठकें कीं…
मैं सभी निवेशकों,भारतीय समुदाय के नागरिकों,यहाँ के सरकारी अधिकारियों और भारत के हमारे महावाणिज्य दूत का आभारी हूँ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई की ताकत को पहचाना है….
2015 से उन्होंने दुबई के माध्यम से दुनिया में व्यापार के लिए एक नया दरवाजा खोलने का काम किया है…
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से,हमने इस विकास यात्रा को इस भावना के साथ डिज़ाइन किया है कि यह एक मजबूत आधार बनेगा…

15 Jul 2025 | 5:40 pm

Jabalpur News: डुमना एयरपोर्ट में कारतूस के साथ पकड़ा गया यात्री

जबलपुर- डुमना एयरपोर्ट में कारतूस के साथ पकड़ा गया यात्री

शहडोल निवासी अतीक अहमद के बैग से मिले 2 ज़िंदा कारतूस

CISF ने जांच के दौरान युवक को पकड़ा

खमरिया थाना पुलिस के हवाले किया गया युवक

जबलपुर से बैंगलोर जा रहा था युवक

खमरिया थाना पुलिस कर रही युवक से पूछताछ।

15 Jul 2025 | 5:17 pm

Neemuch News: घुटनों के बल रेंगती हुई कलेक्टर के पास पहुंची महिलाएं

नीमच
घुटनों के बल रेंगती हुई कलेक्टर के पास पहुंची महिलाएं
सड़क, पानी और कीचड़ से परेशान महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट
सुठोली गांव में आजादी के बाद से नहीं मिली मूलभूत सुविधाएं
गांव राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं होने का लगाया आरोप
जावद तहसील के गांव सुठोली का मामला

15 Jul 2025 | 5:17 pm

Jabalpur News: डुमना एयरपोर्ट में कारतूस के साथ पकड़ा गया यात्री

जबलपुर- डुमना एयरपोर्ट में कारतूस के साथ पकड़ा गया यात्री

शहडोल निवासी अतीक अहमद के बैग से मिले 2 ज़िंदा कारतूस

CISF ने जांच के दौरान युवक को पकड़ा

खमरिया थाना पुलिस के हवाले किया गया युवक

जबलपुर से बैंगलोर जा रहा था युवक

खमरिया थाना पुलिस कर रही युवक से पूछताछ।

15 Jul 2025 | 4:50 pm

Balaghat News: वैनगंगा नदी के छोटे पुल में युवक बहा

बालाघाट
वैनगंगा नदी के छोटे पुल में युवक बहा
मछली पकड़ने गया युवक पानी में बहा
पुलिस और SDRF की टीम ने की रेस्क्यू
बीच धार से झाड़ी के सहारे फसा रहा युवक

15 Jul 2025 | 4:25 pm

Raipur News: तेंदूपत्ता संग्रहण घोटाला मामले में EOW ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट

रायपुर…

तेंदूपत्ता संग्रहण घोटाला मामले में EOW ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट…

3 करोड़ 92 लाख 05 हजार 362 रुपए का राजस्व हानि का हुआ खुलासा….

तात्कालिक सुकमा DFO अशोक कुमार पटेल समेत 8 आरोपियों के खिलाफ पेश की चार्जशीट…

प्रकरण में अन्य 09 समितियों के संबंध में जांच जारी…

दंतेवाड़ा कोर्ट में चार्जशीट की पेश….

15 Jul 2025 | 4:24 pm

Jabalpur News: 8 से 10 लाख रु में एक युवक को बेचने का आरोप

अपडेट-

युवती ने परिजनों पर लगाया आरोप

8 से 10 लाख रु में एक युवक को बेचने का आरोप

अपनी मां पर लगाया जिस्मफरोशी में धकेलने की कोशिश का आरोप

युवती की माँ ने आरोपों को बताया झूठा

बेटी पर गुंडों से मारपीट करवाने का लगाया आरोप

युवती की शादी के लिए तैयार होकर बोली माँ

ब्राम्हण होकर हिंदू परम्परा का पालन करे बेटी

सावन माह में ना करे शादी।

15 Jul 2025 | 4:24 pm

Dewas News: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हंगाम

देवास-
कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हंगाम
महिला ने की छत से कूदने की कोशिश
महिला की जमीन पर कब्जे को लेकर नहीं हो रही सुनवाई
पीड़ित महिला का आरोप
भूमाफिया के साथ मिलकर पुलिस बना रही दबाव

15 Jul 2025 | 4:04 pm

Raipur News: ऑपरेशन सिंदूर पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित

ऑपरेशन सिंदूर पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित

CM विष्णु देव साय ने PM मोदी का जताया आभार

ऑपरेशन सिंदूर देश की भावना को दर्शाता है

एयरफोर्स, दूतावास का काम काबिल-ए तारीफ

इन सब के पीछे पीएम मोदी सक्रिय भागीदारी है

ऑपरेशन सिंदूर लोगों को न्याय दिलाने के लिए रहा है

अब भारत को आंख दिखाने से पहले 10 बार सोचेंगे

भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं है

आतंकवाद को शह देने वाले देश बेनकाब हुआ है

15 Jul 2025 | 4:03 pm

Gwalior News: 2 फीट से ज्यादा धंसी सड़क

ग्वालियर
फिर धंसी सड़क,
2 फीट से ज्यादा धंसी सड़क,
सड़क में हुआ बड़ा गड्ढा,
झांसी रोड बस स्टैंड के पास की घटना,
जान जोखिम में डालकर गाड़ियां निकल रही है,
कभी भी हो सकता है हादसा,
सड़क को सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया था।

15 Jul 2025 | 4:03 pm

Indore News: बीजेपी कार्यालय पर पौधे देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

इंदौर : बीजेपी कार्यालय पर पौधे देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थी बीजेपी को पौधे देने की घोषणा

बीजेपी कार्यालय जाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीपीओ चौराहे पर रोका गया

15 Jul 2025 | 4:03 pm

Gariyaband News: छात्रों को बैड टच मामले में बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद
छात्रों को बैड टच मामले में बड़ी कार्रवाई
पूर्व प्रभारी प्रिंसिपल जे.पी. वर्मा गिरफ्तार
छात्रों ने लगाए थे पूर्व प्रभारी प्रिंसिपल गंभीर आरोप
अभद्र व्यवहार, नंबरों में गड़बड़ी करने का आरोप
स्कूल के गेट में ताला जड़कर छात्रों और पालकों ने किया था विरोध
शिक्षा विभाग ने आरोपी को पहले ही प्रिंसिपल पद से हटाया था

15 Jul 2025 | 4:02 pm

Jashpur News: महिलाओं से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जशपुर-
महिलाओं से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कई महिलाओं से की थी 35 लाख से अधिक की ठगी
4 साल से ठिकाने बदल रहा था आरोपी
पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत की कार्रवाई

15 Jul 2025 | 3:37 pm

California News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पोस्ट कर दी बधाई

कैलिफोर्निया-
कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पोस्ट कर दी बधाई
शुभांशु ने भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण
भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम

15 Jul 2025 | 3:37 pm

California News: कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग

कैलिफोर्निया-
कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग
PM नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट कर दी बधाई
पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु का स्वागत करता हूं
अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं
शुभांशु ने समर्पण,साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है
मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान, की दिशा में एक और मील का पत्थर है

15 Jul 2025 | 3:37 pm

Katni News: नाबालिग से शराब बिकवाने का मामला

कटनी
नाबालिग से शराब बिकवाने का मामला
ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई
ढाबे में नाबालिग से बिकवाई जा रही थी शराब
कुठला थाना पुलिस ने की कार्रवाई

15 Jul 2025 | 3:16 pm

Jabalpur News: बीच सड़क पर युवक की चप्पल से पिटाई

जबलपुर:
बीच सड़क पर युवक की चप्पल से पिटाई
महिला और उसके साथी ने मिलकर की पिटाई
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शराब के नशे में धुत थी महिला और युवक
तिलवारा के सगरा तिराहे का मामला

15 Jul 2025 | 3:15 pm

Shubhanshu Shukla Return: कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग

कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग
कैलिफोर्निया के समुद्र में हुई सफल लैंडिंग
शुभांशु शुक्ला की धरती पर सफल लैंडिंग
ड्रैगन अंतरिक्ष यान एक्सिओम-4 के चालक दल की लैंडिंग

15 Jul 2025 | 3:15 pm

Shubhanshu Shukla Return: 18 दिनों के प्रवास के बाद पृथ्वी पर लौटने पर जश्न

एक्सिओम-4 मिशन | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार ने उनके और ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार एक्सिओम-4 चालक दल द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद पृथ्वी पर लौटने पर जश्न मनाया।

15 Jul 2025 | 3:15 pm

Shubhanshu Shukla Return: अंतरिक्ष यान के पृथ्वी पर लौटने पर जश्न

लखनऊ | ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का परिवार एक्सिओम-4 ड्रैगन अंतरिक्ष यान के पृथ्वी पर लौटने पर जश्न मना रहा है।

15 Jul 2025 | 3:04 pm

Ambikapur News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत

अंबिकापुर: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत
फांसी पर लटकती मिली थी महिला
अस्पातल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
प्रेमी के साथ प्रेम विवाह कर रह रही थी महिला
धौरपुर थानाक्षेत्र की घटना

15 Jul 2025 | 3:04 pm

Bilaspur News: घर में मिला बुजुर्ग का शव

बिलासपुर: घर में मिला बुजुर्ग का शव
कमरे में कुर्सी पर पड़ी मिली लाश
अज्ञात कारण से हुई मौत
कुछ दिनों से घर में अकेले थे बुजुर्ग
रतनपुर के पोड़ी का मामला

15 Jul 2025 | 3:04 pm

Bhilai News: निगम ने हटाया सिस्कॉल कंपनी का कब्जा

भिलाई- IBC24 की खबर का बड़ा असर
निगम ने हटाया सिस्कॉल कंपनी का कब्जा, नाली पर बनी थी पार्किंग
राजीव नगर में नालियों पर किये अतिक्रमण को भी हटाया
घरों के सामने स्लैब लगाकर नाली को किया था बंद
नालियों जाम होने की वजह से नलों में आ रहा था केमिकल वाला पानी
पार्षद और मोहल्ले के लोगों ने किया था विरोध

15 Jul 2025 | 3:00 pm

Shahdol News: इलाके में 3 दिनों से 4 हाथियों का दल मौजूद

शहडोल- इलाके में 3 दिनों से 4 हाथियों का दल मौजूद
पंडरिया से उधिया गांव पहुंचा हाथियों का ये दल
हाथियों ने मक्के सहित अन्य फसलों को किया बर्बाद
वन विभाग की टीम कर रही निगरानी

15 Jul 2025 | 3:00 pm

Jabalpur News: लव मैरिज पर बीच सड़क में घमासान

 

जबलपुर- लव मैरिज पर बीच सड़क में घमासान

ओमती पुलिस थाने के सामने जमकर बवाल

युवती के परिजनों ने की युवती को साथ ले जाने कोशिश

युवती और युवक के साथ की मारपीट

पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर लाई थाने

थाने में हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

मैरिज रजिस्टर्ड करवाने कलेक्ट्रेट जा रहे थे युवक-युवती

ओमती थाने में हंगामा जारी।

15 Jul 2025 | 2:34 pm

Balodabazar News: कांग्रेस ने ट्वीट कर खरीदी में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

बलौदाबाजार-
कांग्रेस ने ट्वीट कर खरीदी में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
SC-ST विभाग पर खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप
32 हजार रुपये में खरीदा एक स्टील का जग
160 जग के लिए 51 लाख रुपये का किया भुगतान
बेशर्मों ने आदिवासी बच्चों के पैसे को भी नहीं छोड़ा- कांग्रेस

15 Jul 2025 | 2:34 pm

Surajpur News: मानसिक विक्षिप्त महिला ने बच्चे को दिया जन्म

सूरजपुर-
मानसिक विक्षिप्त महिला ने बच्चे को दिया जन्म
इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजन शिकायत करने पहुंचे कोतवाली थाना
डॉक्टरों ने बताया इन्फेक्शन से बच्चे की हुई मौत
सूरजपुर के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल का मामला

15 Jul 2025 | 2:32 pm

Mumbai News: भाजपा आज सब जगह सिंदूर के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रही : आदित्य ठाकरे

मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “…शायद हम ही एक ऐसी पार्टी हैं जिसने कहा है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से सभी आतंकी कार्रवाई नहीं रुकती है तब तक उनके साथ कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए। लेकिन जो भाजपा आज सब जगह सिंदूर के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है, उसी भाजपा के लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के साथ हॉकी और क्रिकेट खेलेंगे… पिछले साल हमें बताया गया था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन उसी बांग्लादेश को 50 हजार टन चावल इसी भाजपा की सरकार ने भेजे थे…”
15 Jul 2025 | 2:04 pm

Baikunthpur News: घर के कमरे में लगी आग की चपेट में आकर पिता और बेटे की मौत

बैकुंठपुर: घर के कमरे में लगी आग
आग की चपेट में आकर पिता और बेटे की मौत
घटना के दौरान कमरे में दोनों सो रहे थे
कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची
आमापारा गांव की घटना

15 Jul 2025 | 1:55 pm

Sheopur News: सीप नदी में बही 4 बहने

श्योपुर: सीप नदी में बही 4 बहने
नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा
3 बहनों को युवक ने बचाया, 1 लापता
SDRF की टीम लापता लड़की की तलाश में जुटी
देहात थाना पुलिस मौके पर मौजूद

15 Jul 2025 | 1:42 pm

Dhamtari News: जिला अस्पताल के जिला मलेरिया अधिकारी बर्खास्त

धमतरी- जिला अस्पताल के जिला मलेरिया अधिकारी बर्खास्त
डॉक्टर एम ए नसीम को राज्य शासन ने किया बर्खास्त
2014 में डॉक्टर को ACB ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
2018 में न्यायालय ने दोषी करार देकर हुई थी सजा
एक वर्ष की सजा और 15000 ₹ का दिया था अर्थ दंड
मलेरिया कर्मचारी से ली थी रिश्वत

15 Jul 2025 | 1:35 pm

Raipur News: अवैध बांग्लादेशियों का आज बाहर किया गया है: डिप्टी सीएम अरुण साव

अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा

अवैध बांग्लादेशियों का आज बाहर किया गया है

अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई जारी है

देश-प्रदेश की सुरक्षा के लिए है डिपोर्ट आवश्यक

हमनें जो भी चुनाव में कहा था वह काम हो रहा है

सभी अवैध कामों में कांग्रेस का हाथ रहता है: साव

15 Jul 2025 | 1:16 pm

Raipur News: सदन में उठा अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए का मुद्दा

रायपुर: सदन में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए का उठा मुद्दा,

अजय चंद्राकर ने धयनाकर्ष्ण के दौरान उठाया मुद्दा,

करीब 5 हजार घुसपैठिए छग में मौजूद

आधार, राशन, पासपोर्ट बनाकर सरकारी योजना का लाभ ले रहे

सरकारी सिस्टम में इनके मदद करने वाले मौजूद

15 Jul 2025 | 1:05 pm

Raipur News: रेडी टू ईट काम आवंटन में भ्रष्टाचार का मामला, विपक्ष के विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट

रेडी टू ईट काम आवंटन में भ्रष्टाचार का मामला,

विपक्ष के विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट

स्व सहायता समूह को नियम विरुद्ध काम आवंटन का आरोप,

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महत ने लाया था ध्यान आकर्षण

विपक्ष के ध्यानाकर्षण पर मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ विपक्ष

सात जिलों में अवैध तरीके से हुआ आवंटन

विपक्ष ने अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

मंत्री की ओर से घोषणा ना होने पर विपक्ष ने किया वॉक आउट

15 Jul 2025 | 12:53 pm

Patana News: RJD के नाम से ही अराजकता का माहौल बनता है: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार

पटना, बिहार: राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “… बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाले लोग, गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। हम कहते हैं कि यदि आपको लगता है कि कोई अपराधी है तो प्रमाण के साथ उसके बारे में बताइए… RJD के नाम से ही अराजकता का माहौल बनता है और निवेशक भागते हैं… इस बार RJD और कांग्रेस मुक्त बिहार का सपना साकार होगा…”

15 Jul 2025 | 12:36 pm

Baikunthpur News: विधायक के निज सहायक पर अभद्रता करने का आरोप

बैकुंठपुर: विधायक के निज सहायक पर अभद्रता करने का आरोप
सोनहत में शिव मंदिर के कार्यक्रम के दौरान अभद्रता करने का आरोप
मनोज शुक्ला है विधायक रेणुका सिंह के निज सहायक
नाराज ग्रामीण सोनहत के कैलाशपुर में कर रहे धरना प्रदर्शन
प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य , जनपद अध्यक्ष भी शामिल
जनप्रतिनिधियों ने कार्यशैली को लेकर जताई नाराजगी
ग्रामीणों ने विधायक से निज सहायक को हटाने की मांग की
सोशल मीडिया में भी गर्म हुआ मामला

15 Jul 2025 | 12:31 pm

Jabalpur News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

जबलपुर: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम
महिला की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हनुमानताल थाना क्षेत्र का मामला

15 Jul 2025 | 12:22 pm

Raipur News: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट

रायपुर: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट
भारतीय वायु सेना के विमान से रायपुर से ले जाया गया गुवाहाटी
गुवाहाटी में BSF को हैंडओवर किया जाएगा

15 Jul 2025 | 12:17 pm

Jammu-Kasmir News: यात्री गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 17 लोग घायल

जम्मू-
यात्री गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिरी
हादसे में 5 लोगों की मौत, 17 लोग घायल
मोड़पर अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरी

15 Jul 2025 | 11:19 am

Kondagaon News Today: छत्तीसगढ़ पुलिस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का आरोप

कोंडागांव-
छत्तीसगढ़ पुलिस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का आरोप
बेवजह कोंडागांव के 8 श्रमिकों हिरासत में लेकर भेजा जेल: मोइत्रा
आठों श्रमिक बंगाल के नदिया जिले के रहने वाले: महुआ मोइत्रा
बिना किसी सुनवाई के ही जगदलपुर जेल भेजने का लगाया आरोप

15 Jul 2025 | 11:18 am

Sehore News Today: कुएं में डूबने से नाबालिग बच्ची की मौत, सड़क खराब होने से गांव तक नहीं पहुंचा वाहन

सीहोर: कुएं में डूबने से नाबालिग बच्ची की मौत
सड़क खराब होने से गांव तक नहीं पहुंचा वाहन
ग्रामीणों ने शव को चार पाई पर रख कर घर पहुंचा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
आष्टा विधानसभा के महुआखेड़ा गांव का मामला

15 Jul 2025 | 11:18 am

Raipur News Today: डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान ID ब्लास्ट सबसे बड़ा चैलेंज है

रायपुर-
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान
ID ब्लास्ट सबसे बड़ा चैलेंज है
पूरी दुनिया में कही भी इसके डिटेक्ट की सुविधा मिल जाए
उस पर काम कर रहे हैं
*तेजस्वी यादव का बयान
बिहार की स्थिति भयावह है*
विजय शर्मा ने किया पलटवार
कहा भयावह स्थिति के लिए वे स्वयं जिम्मेदार हैं
युक्तियुक्तकरण और बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर कहा
300 से अधिक स्कूल शिक्षक विहीन थे
हजारों स्कूल में एक शिक्षक थे
स्कूल बंद नहीं हुए हैं, कोई पोस्ट खत्म नहीं हुआ है
कठोर निर्णय लेकर सरकार ने अच्छा किया है
*भूपेश का x पर पोस्ट
NSUI सरकार से डरती नहीं है*
विजय शर्मा ने कहा
विष्णु देव सरकार में किसी को डरने की जरूरत नहीं
सुशासन है सुदर्शन भी है

15 Jul 2025 | 11:17 am

Nrayanpur News Today: मढ़ोनार में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मढ़ोनार में जिओ टावर में की आगजनी

नारायणपुर: मढ़ोनार में नक्सलियों ने मचाया उत्पात
मढ़ोनार में जिओ टावर में की आगजनी
बीती देर रात घटना को दिया अंजाम
आगजनी कर मौके से फरार हुए नक्सली
छोटेडोगर पुलिस मौके के लिए रवाना
नक्सलियों के तलाश में सर्च अभियान जारी
छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का मामला

15 Jul 2025 | 11:17 am

Jashpur News Today: हाथियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, घर में सो रहे बुजुर्ग पर 2 हाथियों ने किया था हमला

पत्थलगांव- हाथियों के हमले से बुजुर्ग की मौत
घर में सो रहे बुजुर्ग पर 2 हाथियों ने किया था हमला
एक सप्ताह से 12 हाथियों का दल बाकारुमा रेंज में है मौजूद
बाकारुमा वन परिक्षेत्र के बड़ापारा की घटना

15 Jul 2025 | 11:16 am

Bhopal News Today: मध्य प्रदेश के सभी बांधों की सुरक्षा करेंगे मुख्य अभियंता…. प्रमुख अभियंता ने सभी मुख्य अभियंता को जारी किया आदेश

भोपाल…..

मध्य प्रदेश के सभी बांधों की सुरक्षा करेंगे मुख्य अभियंता….

प्रमुख अभियंता ने सभी मुख्य अभियंता को जारी किया आदेश….

प्रदेश के सभी बांधों पर निगरानी रखने के लिए दिए निर्देश….

बाढ़ बारिश के बीच सुरक्षा व्यवस्था और साथ ही जनहानि रोकने के जारी किए आदेश…

बांधों में जल भराव की रिपोर्ट भी देंगे मुख्य अभियंता…..

15 Jul 2025 | 10:30 am

Morena News Today: टोल पर बदमाशों ने किया हंगामा, 5 बदमाशों ने लाठी डंडों से की मारपीट की

मुरैना – टोल पर बदमाशों ने किया हंगामा
5 बदमाशों ने लाठी डंडों से की मारपीट की
टोल कर्मचारियों ने गाड़ी निकालने को लेकर मांगा था टोल टैक्स
टोल कर्मचारियों ने वीडियो किया वायरल
पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ किया FIR दर्ज
दिमनी थाना इलाके के रतिरामपुर टोल प्लाजा की घटना

15 Jul 2025 | 10:30 am

Raipur News Today: विधायक देवेंद्र यादव को लिखा PCC कार्यकारी अध्यक्ष

विधायक देवेंद्र यादव को लिखा PCC कार्यकारी अध्यक्ष

PCC चीफ दीपक बैज ने X पोस्ट में लिखा कार्यकारी अध्यक्ष

जन्मदिन के आभार संदेश में लिखा PCC कार्यकारी अध्यक्ष

दीपक बैज का पोस्ट वायरल होने के बाद डिलीट किया गया

15 Jul 2025 | 10:29 am

Jabalpur News Today: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर FIR दर्ज

जबलपुर: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर FIR दर्ज
फर्जी प्रमाण पत्र बनाने को लेकर हुआ FIR दर्ज
अधिकारी के सील, डिजिटल सिग्नेचर कर बनाता था प्रमाण पत्र
दुकान की जांच में मिले कई फर्जी दस्तावेज
फर्जी दस्तावेज बनाने के एवज में लेता था ज्यादा पैसे
बरगी के संजय ग्राहक सेवा केंद्र का मामला

15 Jul 2025 | 10:28 am

Vidisha News Today: कीचड़ भरी सड़क पर फंसी एंबुलेंस, एंबुलेंस को ग्रामीणों ने धक्का लगाकर निकाला बाहर

विदिशा: कीचड़ भरी सड़क पर फंसी एंबुलेंस
एंबुलेंस को ग्रामीणों ने धक्का लगाकर निकाला बाहर
बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
मरीज को निजी वाहन से भेजा अस्पताल
नटेरन तहसील के बांसखेड़ी गांव का मामला

15 Jul 2025 | 10:28 am

Ambikapur News Today: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

अंबिकापुर-
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
4 मवेशियों की भी हुई मौत, मवेशी चराने गया था बुजुर्ग
बतौली थानाक्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर की घटना

15 Jul 2025 | 10:27 am

Bhatapara News Today: म्युल अकाउंट खाता धारकों पर कार्रवाई

भाटापारा: म्युल अकाउंट खाता धारकों पर कार्रवाई
म्युल अकाउंट धारक 7 आरोपी गिरफ्तार
बैंक खातों में साइबर ठगी के करीब 3.20 लाख रु. मिले
भाटापारा शहर थाना और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

15 Jul 2025 | 10:27 am

Jabalpur News Today: MP PSC परीक्षाओं में EWS को आयुसीमा छूट ख़त्म

जबलपुर- MP PSC परीक्षाओं में EWS को आयुसीमा छूट ख़त्म

EWS को आयुसीमा में मिल रही 5 साल की छूट ख़त्म

HC के फैसले के चलते MPPSC ने जारी की सूचना

MPPSC की पिछली परीक्षाओं पर भी लागू होगा आदेश

1 जनवरी 2025 तक 40 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवार होंगे प्रभावित

40 वर्ष से ज्यादा आयु के EWS उम्मीदवार होंगे अपात्र।

15 Jul 2025 | 9:29 am

Jbalpur News Today: MP में प्रमोशन में आरक्षण मामला, आज HC में होगी मामले पर सुनवाई

जबलपुर- MP में प्रमोशन में आरक्षण मामला

आज HC में होगी मामले पर सुनवाई

राज्य सरकार आज HC में देगी जवाब

पुरानी और नई प्रमोशन पॉलिसी में अंतर बताएगी सरकार

राज्य सरकार ने आज की सुनवाई तक दी थी अंडरटेकिंग

नई पॉलिसी से प्रमोशन ना करने की दी थी अंडरटेकिंग

सपाक्स ने नई पॉलिसी को असंवैधानिक ठहराने दायर की है याचिका।

15 Jul 2025 | 9:28 am

Indore News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लागू होगा इंदौर का स्वच्छता मॉडल

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लागू होगा इंदौर का स्वच्छता मॉडल

आज इंदौर नगर निगम की टीम वाराणसी कलेक्टर और अधिकारियों के साथ बैठकर करेंगे स्वच्छता मॉडल पर बात

इंदौर नगर निगम की टीम पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए देंगे इंदौर के स्वच्छता मॉडल की जानकारी

15 Jul 2025 | 9:28 am

Chhatarpur News Today: 3 सगे भाई-बहनों की गड्ढे में डूबने से मौत

छतरपुर-
3 सगे भाई-बहनों की गड्ढे में डूबने से मौत
खेत में बने पोखरनुमा गड्ढे में डूबने से हुई मौत
खेत में लगे आम के पेड़ में खेलने गए थे तीनों
प्रकाश बमोरी थाना क्षेत्र के हटवा गांव की घटना

15 Jul 2025 | 9:27 am

Bhilai News Today: डीजे के शोर से बुजुर्ग के सुसाइड करने का मामला

भिलाई-
डीजे के शोर से बुजुर्ग के सुसाइड करने का मामला
आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी 10 महीने बाद आरोपी को किया गया गिरफ्तार
साउंड कम करने बोलने पर आरोपी ने परमिशन का कागज मुंह पर फेंका था
पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं माना था आरोपी
सुसाइड नोट में डीजे की आवाज से परेशान होकर आत्महत्या की लिखी थी बात
पुरानी थाना भिलाई इलाके का मामला

15 Jul 2025 | 9:27 am

Bhopal News Today: जिला कार्यकारणी के लिए बीजेपी ने तय की डेडलाइन

भोपाल…….
जिला कार्यकारणी के लिए बीजेपी ने तय की डेडलाइन….
25 जुलाई तक सभी जिलों से जिला कार्यकारणी के नाम भोपाल भेजे जाए….
भोपाल नाम आने के बाद संभागवार बैठकों में तय होंगे नाम….
बचे मंडल अध्यक्ष की घोषणा और मंडल कार्यकारणी एक हफ्ते में घोषित करने के निर्देश…..

15 Jul 2025 | 9:27 am

Jalandhar News Today: 114 साल के मैराथन धावक की सडक हादसे में मौत

जालंधर-
114 साल के मैराथन धावक की सडक हादसे में मौत
मैराथन धावक फौजा सिंह की सडक हादसे में हुई मौत
सुबह टहल रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जालंधर जिले के पैतृक गांव में सोमवार को हुआ हादसा
परिवार के सदस्यों ने की मौत की पुष्टि

15 Jul 2025 | 9:26 am

Durg News Today: जिले में ED की दबिश, होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर पर दबिश

दुर्ग: जिले में ED की दबिश
होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर पर दबिश
सुबह से 2 गाड़ियों में पहुंचे ED के अधिकारी
दीपक नगर स्थित है निवास

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm