BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Petrol Diesel Price in Chhattisgarh Today: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट में आएगी कटौती? भाजपा विधायक ने दिए संकेत, जानिए क्या कहा उन्होंने

Petrol Diesel Price in Chhattisgarh Today: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट में आएगी कटौती? भाजपा विधायक ने दिए संकेत, जानिए क्या कहा उन्होंने

Petrol Diesel Price in Chhattisgarh Today: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट में आएगी कटौती? भाजपा विधायक ने दिए संकेत, जानिए क्या कहा उन्होंने / Image: AI Generated

Petrol Diesel Price in Chhattisgarh Today: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट में आएगी कटौती? भाजपा विधायक ने दिए संकेत, जानिए क्या कहा उन्होंने / Image: AI Generated

Deepak Dilliwar
Published: 25 May 2026 | 2:26 pmModified: 25 May 2026 | 2:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 और डीजल की कीमत में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई
  2. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वैश्विक संकट के कारण ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं
  3. अन्य देशों की तुलना में भारत में वृद्धि सीमित है: डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर: Petrol Diesel Price in Chhattisgarh Today पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर डाले जाने के बीच पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बार है जब कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ईंधन कीमतों में 15 मई से फिर संशोधन शुरू हुआ था। तब से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर हड़कंप मच सकता है।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट में आएगी कटौती?

Petrol Diesel Price in Chhattisgarh Today पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल पर वैश्विक संकट है। पीएम मोदी पहले ही लोगों से अपील कर चुके हैं। दाम बढ़े है, हो सकता है ये और बढ़े। उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी स्थिति आ सकती है, लेकिन केंद्र सरकार जनता को राहत देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विधायक मिश्रा ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री के बीच बात होगी, जिसके बाद जनता के हित में कुछ निर्णय लिए जाएंगे।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी कही बड़ी बात

वहीं, ईंधन के बढ़ते दाम को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, पश्चिम एशिया के हालात के कारण पेट्रोलियम की कीमत में थोड़ी वृद्धि हुई है। दूसरे देशों की तुलना में ये मामूली वृद्धि है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में 400- 450 रुपए प्रति लीटर में पेट्रोलियम मिल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने का काम किया जा रहा है। ताकि देश की जनता के ऊपर ज्यादा बोझ न पड़े। जनता भी समझदार है और देश व नरेंद्र मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ी है। पश्चिम एशिया के हालात सामान्य होते ही यहां भी हालात सामान्य हो जायेंगे। लेकिन कांग्रेस जिसे देश व देश की जनता से कोई लेना देना नहीं है। उनको पाकिस्तान से बड़ा प्रेम रहता है। ऐसे में एक बार पाकिस्तान के लोगों से पूछ लें वहां पेट्रोल डीजल का क्या भाव है?

भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल का रेट

राज्य पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
आंध्र प्रदेश 117.88 105.54
बिहार 113.35 99.36
छत्तीसगढ़ 108.06 101.32
असम 105.85 97.33
गोवा 104.19 96.07
हरियाणा 103.28 95.94
दिल्ली 102.12 95.20
गुजरात 101.96 98.08
महाराष्ट्र 111.21* 97.83
मध्य प्रदेश 109.60** 99.64
कर्नाटक 108.75** 98.80
केरल 114.20** 104.40
झारखंड 109.10** 101.06
उत्तर प्रदेश 104.80** 96.40**

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹2.71 प्रति लीटर बढ़ाए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Petrol Diesel Price in Chhattisgarh Today: CG Govt May Reduce Petrol Diesel Rate BJP MLA Gives Hints

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm