PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी की 75वां जन्मदिन आज, सीएम विष्णु देव साय ने दी खास तरह से बधाई
PM Modi 75th Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर पर उन्हें देश-दुनिया के बड़े लोग बधाई दे रहे हैं। …

Read More: Raipur News
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है।
- देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही हैं और उनके नेतृत्व में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत की जा रही है।
- मुख्यमंत्री साय ने वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी को बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की।
PM Modi 75th Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर पर उन्हें देश-दुनिया के बड़े लोग बधाई दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है।सीएम साय ने पीएम के जन्मदिन के अवसर पर वीडियो जारी कर खास संदेश लिखा है। साथ ही पीएम के दीर्घायु की कामना भी की है।
सीएम साय ने दी पीएम को खास तरह से बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो संदेश जारी कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 'भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं। उन्होंने आगे कहा, 'छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह मोदी जी की गारंटी का परिणाम है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के उनके संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माणल के लिए प्रयासरत रहना ही उनके जन्मदिन पर हमारा सच्चा उपहार होगा। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही स्वास्थ्य और शुभ दिन की कामना करता हूं।'
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं।
छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह मोदी जी की… pic.twitter.com/OYMIBez35P
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 17, 2025
जन्मदिन के अवसर पर पीएम जाएंगे मध्यप्रदेश
PM Modi 75th Birthday: बता दें कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आज इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश के इंदौर से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। इसके साथ ही पीएम राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का भी शुभारंभ करेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi 75th Birthday: Today is PM Modi's 75th birthday, Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai congratulated him
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm