Kharora Road Accident News: खरोरा सड़क हादसे पर PM नरेंद्र मोदी का Tweet.. 13 मौतों पर जताया दुःख, राहत कोष से मुआवजे का भी ऐलान
सभी लोग बाना गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव आरंग के चटौद लौट रहे थे। माजदा वाहन में करीब 50 लोग सवार थे। जब वाहन बंगोली …
PM Modi Tweet on Kharora Road Accident
- रायपुर के खरोरा में माजदा और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत।
- पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार देने की घोषणा।
- मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल, छठी कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा।
PM Modi Tweet on Kharora Road Accident: रायपुर: राजधानी के निकट खरोरा में सामने आये भीषण सड़क हादसा और इस दुर्घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत ने छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इन मौतों पर दुःख जाहिर कर रहा है। सभी सरकार और प्रशासन से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की भी मांग कर रहे है।
इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि दिए जाने का भी ऐलान किया है।
PM Modi Tweet on Kharora Road Accident: अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है कि, "रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे"
Deeply saddened by the loss of lives due to a road accident in Raipur, Chhattisgarh. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be…
— PMO India (@PMOIndia) May 12, 2025
राष्ट्रपति का ट्वीट
इस हादसे पर दुःख जाहिर करते हुए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने लिखा, "रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"
रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 12, 2025
सीएम साय ने भी जताया दुःख
खरोरा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव से ने भी दुःख जताते हुए मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। उन्होंने लिखा, "खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।
घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 12, 2025
13 लोगों की मौत से पसरा सन्नाटा
PM Modi Tweet on Kharora Road Accident: गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरोरा के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बंगोली गांव के पास उस वक्त हुआ जब माजदा वाहन और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार सभी लोग बाना गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव आरंग के चटौद लौट रहे थे। माजदा वाहन में करीब 50 लोग सवार थे। जब वाहन बंगोली गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माजदा के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में ही फंस गए।
PM Modi Tweet on Kharora Road Accident: जानकारी के अनुसार सभी लोग बाना गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव आरंग के चटौद लौट रहे थे। माजदा वाहन में करीब 50 लोग सवार थे। जब वाहन बंगोली गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माजदा के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में ही फंस गए।
अब तक हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की पहचान हो चुकी है। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:
- टिकेश्वरी साहू, 45 वर्ष, मनहोरा, धरसीवा
- कुमारी महिमा साहू, 18 वर्ष, गोंदवारा
- एकलव्य साहू, 6 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
- प्रभा साहू, 34 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
- नंदिनी साहू, 53 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
- उमंग साहू, 5 माह, आनंदगांव, बेमेतरा
- वर्षा साहू, 28 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा
- गीता साहू, 54 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
- राजवती साहू, 60 वर्ष, नगपुरा मंदिर, हसौद
- कृति साहू, 50 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
- कुंती साहू, 55 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
- टिकेश्वर साहू, 35 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
- भूमि साहू, 4 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा रायपुर के पास खरोरा क्षेत्र में रविवार रात को हुआ, जहां माजदा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi Tweet on Kharora Road Accident, Compensation announced from PM Relief Fund for affected families
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm