Raipur News: नक्सलियों के खिलाफ अंतिम वार की तैयारी, एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बड़ी बैठक जारी
Raipur News: मीटिंग में इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेस के DG स्तर के अधिकारी और छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अफसर ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर एक्शन प्लान …

Gadchiroli Naxal News
- हाल फिलहाल में हुए नक्सली ऑपरेशंस को लेकर चर्चा
- राज्य आपस में खुफिया जानकारी का करें आदान-प्रदान
- 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की घोषणा
रायपुर: Raipur News, छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर शुक्रवार को रायपुर में एक हाई प्रोफाइल मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेस के DG स्तर के अधिकारी और छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अफसर ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया। सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक नक्सलियों पर अब फाइनल स्ट्राइक की तैयारी की जा रही है।
नक्सलियों के खिलाफ अब फाइनल स्ट्राइक की तैयारी है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस का अंतिम वार होगा, जिससे जंगलों में छुपे नक्सलियों के बीच हाहाकार मच जाएगा। नया रायपुर के रिसोर्ट में, नक्सल ऑपरेशन में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना के राज्यों से पुलिस महकमें के टॉप ऑफिसर्स पहुंचे।
राज्य आपस में खुफिया जानकारी का करें आदान-प्रदान
इस बैठक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में दिल्ली से इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के शामिल होने की भी खबर है। इस बैठक में न सिर्फ नक्सलियों के खिलाफ फोर्स के ऑपरेशन को लेकर चर्चा हुई, बल्कि अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी राज्य आपस में खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान बेहतर तरीके से करें। ताकि एक राज्य से भाग कर दूसरे राज्य में छुपाने वाले नक्सलियों की जानकारी स्थानीय फोर्सज को मिल सके और नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा सके।
हाल फिलहाल में हुए नक्सली ऑपरेशंस को लेकर चर्चा
बैठक में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों में हाल फिलहाल में हुए नक्सली ऑपरेशंस को लेकर चर्चा हुई। ग्रामीण इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्सेस के हेल्थ और एजुकेशन कैंप को लेकर चर्चा हुई ताकि लोगों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास बढ़े। अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में बढ़ रही नक्सली घटनाओं और उनके कारण को लेकर रिव्यू किया ।
31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की घोषणा
रायपुर में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की घोषणा की थी। इस बैठक में नक्सल ऑपरेशन को लेकर अब तक की स्थिति का अपडेट सेंट्रल एजेंसीज के अधिकारियों ने भी लिया। जिसकी रिपोर्ट अब केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी जाएगी।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Preparations for the final attack against Naxalites, a big meeting is going on regarding anti-naxal operation
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am