BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Chhattisgarh Budget 2025 Live: वायुसेवा में छत्तीसगढ़ की बढ़ी उम्मीदें.. हवाई पट्टियों के निर्माण और विस्तार के लिए सरकार ने किया 7 करोड़ रुपये का प्रावधान

इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।

Chhattisgarh Budget 2025 Live

Chhattisgarh Budget 2025 Live

satya prakash
Published: 03 Mar 2025 | 6:13 pmModified: 03 Mar 2025 | 6:13 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ बजट 2025: बस्तर को 220 करोड़ की सहायता, बस्तर ओलंपिक और मैराथन का ऐलान
  2. साय सरकार का बड़ा कदम: वायुसेवा विस्तार के लिए 7 करोड़, मेडिकल कॉलेज और नए अस्पताल मंजूर
  3. प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट पेश, 'GATI' थीम पर आधारित 1.65 लाख करोड़ का प्रावधान

Provision of Rs 7 crore for civil aviation in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क और रेल सुविधाओं के विस्तार के बाद अब वायुसेवा में विस्तार और सुविधाएँ बढ़ने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। साय सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्य में हवाई पट्टियों के निर्माण और विस्तार के लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसी तरह पहले से संचालित रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर अड्डों को अधिक विकसित करने का भी दावा प्रदेश सरकार ने किया है।

Chhattisgarh Budget 2025 Live

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने जनजातीय संभाग बस्तर के जिलों के लिए दिल खोलकर ऐलान किये है। पेश किये गये बजट के मुताबिक़ नक्सल प्रभावित जिलों को 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के तहत 50 करोड़, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 30 करोड़, पाम आयल की खेती के लिए 25 करोड़, बस्तर में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन, बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बस्तर मैराथन और बस्तर मड़ई के आयोजन का फैसला लिया गया है।

Read Also: Ambikapur Congress Parshad Shapath: नाराज कांग्रेस पार्षदों का कलेक्टर दफ्तर में शपथ ग्रहण.. महापौर के बयान के विरोध में किया था समारोह का बहिष्कार..

Provision of Rs 7 crore for civil aviation in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के संवेदनशील संस्थानों, उद्योगों और अति विशिष्ट इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। साय सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ऐलान किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि सीआईएसएफ के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन यानि एसआईएसएफ के गठन का फैसला किया है। राज्य के इन अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य के पावर प्लांट, अंतर्राज्यीय हवाई अड्डे, मंत्रालय समेत अन्य महत्वपूर्ण इमारत, कोयला व अन्य खनन क्षेत्रों में किया जा सकेगा।

इसी तरह  सरकार ने आज अपने बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का ऐलान किया है। इसी तरह रायपुर स्थित डॉ .भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में उन्नत कार्डियक संस्थान के उन्नयन, सरोना (रायपुर) और जनकपुर (मनेन्द्रगढ़) में 100 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की स्थापना, तखतपुर, बिलासपुर में 50 बिस्तरों वाले महिला बाल अस्पताल की स्थापना, मनेन्द्रगढ़ में मनोरोग अस्पताल, राखी, सरिया और कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन के साथ ही रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापन का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने बजट में परिवहन और यातायात को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अपने दूसरे बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब नगर पंचायत और नगर पालिका जैसे अपेक्षाकृत छोटे एवं मध्यम आकार के इलाकों में भी रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट

Provision of Rs 7 crore for civil aviation in Chhattisgarh: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहली बार है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री द्वारा स्वयं लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। यह बजट 100 पृष्ठों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना राज्य के लिए एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार इसे परंपरागत और अनूठे अंदाज में तैयार किया गया। वित्त मंत्री का मानना है कि इस पहल से प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

'GATI' थीम पर आधारित बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसका कुल अनुमानित आकार 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये है। इस बजट में युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं, जिनमें नए कॉलेजों का निर्माण और सरकारी नौकरियों में नई भर्तियां शामिल हैं।

इस बार का बजट 'GATI' थीम पर आधारित है:

  • G: गुड गवर्नेंस (सुशासन)
  • A: एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे में तेजी)
  • T: टेक्नोलॉजी (तकनीकी विकास)
  • I: इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक वृद्धि)

Read Also: Chhattisgarh Budget 2025 Live: बड़े शहरों के तर्ज पर नगर पालिका-पंचायतों में भी बनेंगे रिंगरोड.. प्रदेश सरकार ने बजट में किया 100 करोड़ का प्रावधान

Provision of Rs 7 crore for civil aviation in Chhattisgarh: इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।

834774764-CG-Budget-2025-PDF by satya sahu on Scribd

Chhattisgarh Budget 2025 Live by satya sahu on Scribd

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सरकार ने राज्य में हवाई पट्टियों के निर्माण और विस्तार के लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर हवाई अड्डों को भी विकसित करने की योजना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Budget 2025 Live, Provision of Rs 7 crore for civil aviation in Chhattisgarh

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am