Raipur Digital Arrest Case: डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ रिटायर्ड क्लर्क, शातिर ने ऐसे लगाया 14 लाख का चूना, 4 दिन रखा गया वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर नजरबंद
Raipur Digital Arrest Case: डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ रिटायर्ड क्लर्क, शातिर ने ऐसे लगाया 14 लाख का चूना, 4 दिन रखा गया वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर नजरबंद Raipur News

Raipur Digital Arrest Case, Raipur cyber fraud, digital arrest scam, CBI impersonation scam, senior citizen cyber fraud, Raipur cybercrime news, fake CBI officer fraud, ATM card scam India, WhatsApp fraud
- राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट की बड़ी ठगी,
- रिटायर्ड क्लर्क से किया गया ठगी,
- सीबीआई अधिकारी बनकर 14 लाख रुपये की ठगी,
रायपुर: Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी करने का एक और बड़ा मामला सामने आया है। इस बार शातिर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर शिक्षा विभाग से रिटायर्ड एक बुजुर्ग क्लर्क से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। यह घटना रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है।
Raipur Digital Arrest Case: मिली जानकारी के अनुसार शीतला मंदिर के पीछे गली नंबर 01 में रहने वाले 63 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद देवांगन ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वे शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रामेश्वर प्रसाद को 14 जुलाई की दोपहर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसे वे उठा नहीं सके। करीब 15 मिनट बाद फिर से एक अन्य नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को टेलीफोन डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके नंबर को जांच के लिए कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है और अधिक जानकारी के लिए 0 दबाने को कहा। जैसे ही उन्होंने निर्देश के अनुसार 0 दबाया कॉलर ने बताया कि उनके नाम से एफआईआर नंबर MH 5621/0425 दर्ज है और अब सीबीआई जांच चल रही है।
Read More : आज हरियाली अमावस्या.. भूलकर भी न करें ये 5 काम वरना जीवन भर के लिए रूठ जाएगी माँ लक्ष्मी
Raipur Digital Arrest Case: कुछ देर बाद एक और कॉल आया जिसमें खुद को सीबीआई अधिकारी रजनीश मिश्रा बताया गया और व्हाट्सऐप खोलकर एक फोटो और पत्र देखने को कहा गया। फोटो में एक व्यक्ति का नाम नरेश गोयल बताया गया और उसे पहचानने को कहा गया। जब रामेश्वर ने पहचान से इंकार किया तो उन्हें बताया गया कि गोयल के घर छापे के दौरान उनका एटीएम कार्ड मिला है जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। कॉलर ने रामेश्वर प्रसाद को मुंबई जाकर बयान देने को कहा और इनकार करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी। फिर ‘सीनियर सिटीजन’ होने का हवाला देकर ऑनलाइन बयान दर्ज कराने की बात कही गई। इसके लिए एक पत्र भेजने को कहा गया, जिसे ठगों ने सीबीआई कोर्ट द्वारा स्वीकृत दिखाते हुए सील-ठप्पा लगाकर वापस व्हाट्सऐप पर भेज दिया।
Read More : आज गुरुवार को पलटने वाली है इन राशियों की तकदीर.. कारोबार में बम्पर फायदा, मिलेगी हर कर्ज से मुक्ति
Raipur Digital Arrest Case: इसके बाद 15 जुलाई से लगातार वीडियो कॉल के जरिए रामेश्वर प्रसाद को डराया गया और धीरे-धीरे उनसे पैसे ट्रांसफर करवाए गए। 15 जुलाई को पंजाब नेशनल बैंक से 4 लाख रुपये, 16 जुलाई को एसबीआई से 7 लाख रुपये, 17 जुलाई को फिर से पीएनबी से 3 लाख रुपये इस तरह कुल 14 लाख रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। चार दिन तक मानसिक दबाव में रखे जाने के बाद जब रामेश्वर को शक हुआ और उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की तो सारे अज्ञात नंबर बंद पाए गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "रायपुर डिजिटल अरेस्ट ठगी" में साइबर ठग खुद को सरकारी अफसर बताकर व्यक्ति को डरा-धमका कर उससे पैसे ऐंठते हैं, जैसे कि इस केस में CBI अफसर बनकर रिटायर्ड व्यक्ति से 14 लाख रुपये ठगे गए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Digital Arrest Case: Retired clerk became the victim of digital arrest
रायपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm