BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Raipur Murder News Today: कमिश्नरी लागू होने के बाद रायपुर में पहला मर्डर.. धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

राज्य सरकार ने अपने घोषणा के मुताबिक़ इसी महीने के 23 तारीख से राजधानी रायपुर के ज्यादातर हिस्सों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर दिया है। सीनियर आईपीएस अधिकारी संजीव …

Raipur Murder News Today

Raipur Murder News Today

satya prakash
Published: 30 Jan 2026 | 8:25 amModified: 30 Jan 2026 | 8:25 am
HIGHLIGHTS
  1. कमिश्नरी लागू होने के बाद पहला मर्डर
  2. दिनदहाड़े चाकू से युवक की हत्या
  3. पुलिस जांच जारी, आरोपी फरार

रायपुर: शहर में एक बार फिर से खूनी वारदात की खबर सामने आई है। (Raipur Murder News Today) जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार को समय कॉलोनी में दिन दहाड़े लगभग 4 से साढ़े चार बजे के युवक की हत्या कर दी गई। बता दें कि, रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद यह पहला मर्डर है।

इस जगह पर हुई वारदात

पुलिस के अनुसार हाथी चौक के पास दुर्गेश ध्रुव की जांघ पर चाकू से जोरदार हमला किया गया जिसके उसका काफी खून बह गया। सूत्रों के अनुसार दुर्गेश घायलावस्था में ही काफी देर तक वहां पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर घायल को अम्बेडकर अस्पताल ले गई। यहाँ डॉक्टर्स ने परीक्षण उपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की गश्त तेज, कार्रवाई जारी

रायपुर कमिश्नरेट बनने के बाद लगातार गश्त बढ़ने, चाकूबाज़ों की परेड करवाई जा रही है। (Raipur Murder News Today) चेतावनी दी जा रही उसके बीच में हत्या की यह घटना बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। इधर देर रात तक पुलिस स्निफर डॉग और एफएसएल की टीम के साथ जांच करती रही। देर रात तक हत्या के आरोपी का पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि, पुलिस के अधिकारी इस मामले पर मीडिया को बयान देने से भी बच रहे है।

रेलवे स्टेशन में भी वारदात

इस घटना से पहले मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई थी। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और नकदी व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित युवक की पहचान नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के रूप में हुई है। वह नागपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उसके पास पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने गजालुद्दीन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान हमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर गजालुद्दीन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। (Raipur Murder News Today) इसके बाद आरोपी उसके पास मौजूद करीब आठ हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में युवक प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़ा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

23 जनवरी से बदली पुलिस व्यवस्था

बता दें कि, राज्य सरकार ने अपने घोषणा के मुताबिक़ इसी महीने के 23 तारीख से राजधानी रायपुर के ज्यादातर हिस्सों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर दिया है। सीनियर आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला राजधानी रायपुर के पहले पुलिस आयुक्त नियुक्त किये गये है। इसी तरह करीब डेढ़ दर्जन आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को एडिशनल सीपी, डीसीपी और एसीपी के तौर पर अलग अलग हिस्सों में तैनात किया गया है। पुलिस का दावा है कि, इस नई प्रणाली से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और तेजी से मेट्रो सिटी का रूप लेते रायपुर में आपराधिक वारदातों में भी कमी आएगी।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: यह वारदात रायपुर के हाथी चौक के पास स्थित टाइम कॉलोनी क्षेत्र में हुई है

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur Murder News: First Killing After Police Commissioner System, Youth Stabbed to Death

शहर की खबरें
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am