Raipur News: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कोई भी गैंग कानून से बड़ा नहीं..राजातालाब के बाउंसर गैंग के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Raipur News: इस मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी …

Raipur Crime News, image source: ibc24
- 7-8 जुलाई की दरमियानी रात खाना फेंकने पर विवाद
- राजातालाब से 20-30 गुंडों को बुलवाकर परिवार के लोगों को पीटा
- मेडिकल कराने पहुंचे लोगों को अस्पताल में दुबारा पीटा
- बलवे के विरोध में कई हिन्दू संगठनों ने उठाई आवाज
रायपुर: Raipur Crime News, राजधानी रायपुर के भावना नगर में हुए सांप्रदायिक बलवे के फरार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है, लेकिन इस मामले में फरार बाउंसर गैंग का सरगना वसीम बाबू और उसके गुर्गे पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इस मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी गैंग हो वो कानून से बड़ा नहीं है, उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
7-8 जुलाई की दरमियानी रात खाना फेंकने पर विवाद
आपको बता दें कि 7-8 जुलाई की दरमियानी रात को भावना नगर की सड़क पर जूठा खाना फेंकने की बात पर राकेश चंद्र तिवारी और संजय चौधरी परिवार में विवाद हुआ था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला यासीन शेख उर्फ लाल सोनू उसके भाई, भतीजे मौके पर आकर पीड़ित परिवार की बेदम पिटाई कर दी।
राजातालाब से 20-30 गुंडों को बुलवाकर परिवार के लोगों को पीटा
इतना ही नहीं आरोपी यासीन शेख उर्फ लाल सोनू ने राजातालाब से 20-30 गुंडों को बुलवाकर घर के बंद दरवाजे को किसी धारदार हथियार से काटकर अंदर घुसे और तिवारी परिवार के लोगों की बेदम पिटाई कर दी। जिससे राकेश चंद्र तिवारी उनका बेटा और उनके घर आये दो मेहमान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मेडिकल कराने पहुंचे लोगों को अस्पताल में दुबारा पीटा
पुलिस के मुताबिक बाउंसर गैंग ने भावना नगर के बाद मेडिकल कराने पहुंचे पीडितों की जिला अस्पताल में दुबारा बेदम पिटाई कर फरार हो गये थे। पुलिस की जांच में एक चौकाने वाला तथ्य भी सामने आया था। इस बलवे में राजातालाब के बाउंसर गैंग की अहम भूमिका थी जिसके सरगना वसीम बाबू समेत कई शातिर बदमाश फरार है। जिनकी तलाश में क्राइम ब्रांच और खम्हारडीह थाना पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
बलवे के विरोध में कई हिन्दू संगठनों ने उठाई आवाज
भावना नगर में हुए इस बलवे के विरोध में कई हिन्दू संगठन भी सामने आये थे और इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई दिनों तक खम्हारडीह थाना का घेराव भी किया था। इससे राजधानी समेत पूरे प्रदेश का साप्रदायिक माहौल खराब होने की स्थिति निर्मित हुई थी। फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें इस मामले के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
read more: HUDCO Share Price: PSU स्टॉक में तगड़ी गिरावट के बाद बड़ी हलचल!, अब इस खबर से आ सकता है बड़ा बदलाव
read more: मैरियट इंटरनेशनल के सहयोग से सिंगापुर में होटल खोलेगी रिज़ॉर्ट वर्ल्ड सेंटोसा
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: Home Minister Vijay Sharma's big statement, strict action will be taken against Rajatalab's bouncer gang
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm