Raipur News: मृतकों के नाम पर चलाता था कारोबार… 26 करोड़ की टैक्स चोरी में अमन अग्रवाल गिरफ्तार, बोगस फर्मों से 144 करोड़ की फर्जी खरीदी का खुलासा
मृतकों के नाम पर चलाता था कारोबार… 26 करोड़ की टैक्स चोरी में अमन अग्रवाल गिरफ्तार…Raipur News: Used to run business in the name of dead

Raipur News | Image Source | IBC24
- रायपुर- 26 करोड़ की टैक्स चोरी का पर्दाफाश,
- लोहा व्यापारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार,
- मृत लोगों के नाम पर बनाई बोगस फर्में,
रायपुर: Raipur News: राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अगस्त्या एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उस पर करीब 26 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है।
Raipur News: जांच में सामने आया है कि लोहा व्यापारी अमन अग्रवाल ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित बोगस फर्मों के माध्यम से करीब 144 करोड़ रुपये की फर्जी खरीदी दिखाई थी। इसके आधार पर उसने इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया और उसे अन्य जिलों के व्यापारियों को पास ऑन कर लगभग 26 करोड़ रुपये का अवैध लाभ प्राप्त किया।
Raipur News: जीएसटी टीम की जांच में यह भी सामने आया कि जिन व्यक्तियों के नाम पर आरोपी ने बोगस फर्में बनाई थीं उनमें से कुछ की मृत्यु वर्ष 2010 में ही हो चुकी थी। इसके बावजूद उनके नाम से 2013 और 2015 में फर्जी लेनदेन और खरीदी दर्शाई गई।
Raipur News: जीएसटी विभाग द्वारा जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि इन फर्मों के नाम पर फर्जी खरीदी की गई है। इनमें शामिल हैं हुसैनी इंटरप्राइजेज, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, महावीर इंटरप्राइजेज, यूनिक इंटरप्राइजेज, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक और अगस्त्या इंटरप्राइजेज। फिलहाल जीएसटी विभाग ने कारोबारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अमन अग्रवाल ने करीब 144 करोड़ रुपये की फर्जी खरीदी दिखाकर लगभग 26 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Aman Agarwal arrested for tax evasion of 26 crores, fake purchases of 144 crores from bogus firms revealed
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm