BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Contaminated Water: इंदौर के बाद अब रायपुर के नलों से आया गंदा पानी, IBC24 की खबर के बाद एक्शन में महापौर, 24 घंटे में समाधान का अल्टीमेटम

रायपुर के कई इलाकों में पिछले एक महीने से निगम के नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

Raipur Contaminated Water

Raipur Contaminated Water

muskan mishra
Published: 03 Jan 2026 | 11:49 pmModified: 03 Jan 2026 | 11:50 pm
HIGHLIGHTS
  1. IBC 24 की खबर का असर
  2. रकई इलाकों में निगम के नल से गंदे बदबूदार पानी आने का मामला
  3. महापौर मीनल चौबे पहुंची सेल्स टैक्स कॉलोनी और पिंक सिटी

Raipur Contaminated Water: रायपुर: रायपुर के कई इलाकों में पिछले एक महीने से निगम के नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। गायत्री नगर, सेल्स टैक्स कॉलोनी, पिंक सिटी, स्टील सिटी और विजय नगर के लोग इस समस्या से परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि उन्हें पीने और खाना बनाने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

IBC 24 ने प्राथमिकता से दिखाई खबर

Raipur Contaminated Water: IBC 24 की खबर के बाद महापौर मीनल चौबे ने स्थिति का तत्काल संज्ञान लिया और सेल्स टैक्स कॉलोनी व पिंक सिटी का दौरा किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को 24 घंटे में समस्या का पता लगाकर साफ़ पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने का कड़ा अल्टीमेटम दिया। महापौर ने यह भी कहा कि पिछले एक महीने से शिकायतों पर सुनवाई न होना स्वीकार्य नहीं है और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी होगी।

इंदौर की घटना के चलते रायपुर के कई इलाकों में है डर का माहौल

Raipur Contaminated Water: इस समस्या ने रायपुर में इंदौर जैसी घटना का डर भी पैदा कर दिया है, जहाँ दूषित पानी पीने से बच्चों की मौतें हुई थीं। इस घटना से नागरिकों में चिंता और भय का माहौल बन गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गंदे पानी की आपूर्ति को तुरंत रोका जाए, प्रभावित क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता की जांच की जाए और जनता को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur's taps ooze dirty water, mayor takes action after IBC24 reports

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm