Sachin Pilot in Bilaspur: छत्तीसगढ़ पहुँचते ही सचिन पायलट के निशाने पर राज्य की साय सरकार.. नक्सलवाद को लेकर लगाए ये आरोप
उपराष्ट्रपति चुनाव पर सचिन पायलट ने कहा कि, जगदीप धनखड़ कहां है किसी को नहीं पता है। देश में अचानक उप-राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव की जरूरत नहीं …

Sachin Pilot in Bilaspur
- सचिन पायलट ने भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप
- कांग्रेस लड़ेगी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव
- नक्सल मुद्दे पर भाजपा को घेरा
Sachin Pilot in Bilaspur: रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज बिलासपुर में बड़ा आयोजन करने जा रही है। भाजपा पर वोट चोरी के आरोपों के बीच पीसीसी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बिलासपुर में 'वोट चोर गद्दी छोड़' सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। मंच पर पूर्व सीएम भूपेश, डिप्टी सीएम सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, बिलासपुर संभाग अंतर्गत आने वाले जिलों के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बिहार चुनाव से पहले आयोजित इस सम्मलेन को कांग्रेस के चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में बिहार मूल के लोग निवासरत है, लिहाजा कांग्रेस की नजर बिहार में प्रस्तावित विधानसभा के चुनाव भी है।
आज रायपुर पहुँचने पर प्रदेशाध्यक्ष @DeepakBaijINC जी, नेता प्रतिपक्ष @DrCharandas जी, विधायक @Devendra_1925 जी, एआईसीसी सचिव @SampathKumarINC जी सहित अन्य पदाधिकारियों से एयरपोर्ट पर मुलाकात की और प्रेस को संबोधित किया।@INCChhattisgarh pic.twitter.com/t4gqlrCFpK
— Sachin Pilot (@SachinPilot) September 9, 2025
नक्सलवाद पर क्या कहा सचिन ने
माना स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे में सचिन पायलट ने मीडिया इ बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया। छत्तीसगढ़ में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, हम सब चाहते है नक्सलवाद, उग्रवाद खत्म हो। लेकिन यहां भी भाजपा राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रही है। प्रचार-प्रसार ज्यादा हो रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कारवाई निष्पक्ष और मजबूत ढंग से हो।
सामूहिक नेतृत्व से लड़ा जाएगा चुनाव
Sachin Pilot in Bilaspur: सचिन पायलट ने पिछले दिनों रविंद्र चौबे के बयान पर भी बात करते हुए साफ़ किया कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व से चुनाव लड़ेगी। छत्तीसगढ़ में हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस मुद्दों और मेनिफेस्टो पर चुनाव लड़ेगी। बात अगर जवाबदारी की है तो, चुनाव के बाद तय होता है जिम्मेदारी किसको मिलेगी। उन्होंने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, डबल इंजन की सरकार से अब धुंआ फेंक रही है।
वोट चोरी को जनता बर्दाश्त नहीं
"वोट चोर गद्दी छोड़" सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा में पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, वोट चोरी को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। आज बिलासपुर में वोट चोरी को लेकर सम्मेलन है। 15-16 सितंबर को हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। जिलों में कांग्रेसजन हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और इस तरह निष्पक्षता से चुनाव कराने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग पर दबाव बनाएंगे। सचिन पायलट ने कहा कि, देश में चुनाव आयोग को पारदर्शी होनी चाहिए।
नहीं थी चुनाव की जरूरत
Sachin Pilot in Bilaspur: उपराष्ट्रपति चुनाव पर सचिन पायलट ने कहा कि, जगदीप धनखड़ कहां है किसी को नहीं पता है। देश में अचानक उप-राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव की जरूरत नहीं थी। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और नजर नहीं आने के सवाल पर कहा कि, एक न एक दिन मामले से पर्दा उठेगा। उन्होंने कहा कि, हमारे सभी सांसद इंडी गठबंधन के प्रत्याशी पक्ष में वोट देंगे।
#WATCH उपराष्ट्रपति चुनाव | दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "जगदीप धनखड़ साहब कहां हैं किसी को मालूम नहीं है उनका कोई बयान नहीं आया वो दिखाई नहीं दिए...जो पर्दा डाला गया वो बहुत चौंकाने वाला है। उन्होंने हर बात बहुत मजबूती से रखा लेकिन क्या कारण है कि वह चुप हो गए और… pic.twitter.com/Nx9e8oHCSi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया, निष्पक्ष चुनाव की मांग की।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Sachin Pilot in Bilaspur: Joins ‘Vote Chor Gaddi Chhod’ Rally, Slams BJP Over Naxalism and Elections
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm