BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

शह-मात The Big Debate: नए शिक्षण सत्र का नए तरीके से आगाज.. इधर सरकार के ऐलान से विपक्ष नाराज.. मंत्रोच्चारण से शुरू होगी क्लासेस..

Shah-Maat The Big Debate: छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र से जुड़ी शिक्षा मंत्री की घोषणा पर विपक्ष ने विरोध जताया, मंत्रोच्चारण से होगी क्लास।

Shah-Maat The Big Debate

Shah-Maat The Big Debate

satya prakash
Published: 09 Apr 2026 | 11:48 pmModified: 10 Apr 2026 | 12:02 am
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ में मंत्रोच्चारण से होगी कक्षाओं की शुरुआत
  2. शिक्षा मंत्री ने शिक्षा में बदलाव का ऐलान किया
  3. विपक्ष ने मंत्रोच्चारण पर सवाल उठाए

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज का मुद्दा सीधे तौर पर जुड़ा प्रदेश के हर परिवार से, बच्चों से, आपसे-हमसे। दरअसल, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री का दावा है कि इस बार नए शिक्षा सत्र से स्कूलों की काफी कुछ नया होगा। पढ़ाई के तरीके से लेकर, विषय, किताबों हर चीज में बड़ा बदलाव की तैयारी है। इन्हीं बदलावों में एक ऐलान ये भी है कि अब से पढ़ाई की शुरूआत दो से तीन मंत्रोचार के साथ होगी। घोषणा पर सियासी पारा चढ़ गया है, विपक्ष पूछ रहा है कि अब हर सरकारी स्कूल क्या शिशु मंदिर बनाने की तैयारी है? सवाल ये है कि क्या जो बदलाव प्रस्तावित हैं उनसे कोई नुकसान है? क्या ये दिखावे या ध्यान भटकाने के लिए हैं ? क्या इनका कोई और एजेंडा है? या फिर बदलाव का विरोध सिर्फ और सिर्फ सियासी सिलेबस मात्र है ?

जानें क्या कुछ होगा बदलाव

अबकी बार नए शिक्षण सत्र से छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल बदले-बदले से नजर आएंगे। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का दावा है कि स्कूलों में बच्चों को बारहखड़ी से लेकर AI तक पढ़ाया जाएगा। स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक लर्निंग पर जोर होगा। इसके लिए स्कूलों में हर दिन राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के बाद मंत्रोचार किए जाएंगे। 2-3 मंत्रों के उच्चारण के बाद ही क्लास शुरू होगी, सहायक वाचन के साथ छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार पर आधारित किताबें पढ़ाई जाएगी। हर महीने महापुरुषों के जन्म दिवस पर व्याख्यान होंगे। प्रत्येक शनिवार को एक्टिविटी-डे में खेलकूद के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय त्यौहार मनाये जाएंगे।

क्यों नाराज हुआ विपक्ष?

स्कूल शिक्षा मंत्री के बदलाव वाले बयान पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। खासकर राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के बाद मंत्रोचार वाले बयान पर। PCC चीफ दीपक बैज ने सरकारी स्कूल सिस्टम की खामियां गिनाते हुए सरकार पर सवाल दागा कि क्या सरकार अब सभी सरकारी स्कूल्स को सरस्वती शिशु मंदिर बनाने जा रही है। जबकि पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि सरकार चाहे जो करे लेकिन एजुकेशन क्वालिटी को इंप्रूव करें। शिक्षक दारू पीकर स्कूल पहुंचते हैं उन्हें लेकर विभाग क्यों उदासीन रहता है।

आरोपों से इतर सरकार और शिक्षा विभाग का दावा है कि नए शिक्षण सत्र की तैयारी हैै। 16 जून से जब स्कूल खुलेंगे बच्चों के हाथ में कॉपी, किताब, साइकिल ड्रेस सब उपलब्ध होंगे। ये भी दावा है कि प्रदेश के स्कूलों में टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक नई टैक्नोलॉजी से लैस होंगे। वहीं विपक्ष के तेवर से लगता है कि इस बार शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले बदलावों पर नए सियासी चैप्टर खुलेंगे।

https://www.youtube.com/live/vXrToWRCb2k?si=R4cWOgY_pLvtQBiu

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास

उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश

जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया

असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान

असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस बार मंत्रोच्चारण से कक्षाओं की शुरुआत, सांस्कृतिक लर्निंग और नई किताबों का पालन होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Shah-Mat Debate: Chhattisgarh Education Minister's New Announcement on Class Start with Mantra Chanting Sparks Political Reactions

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am