Sukma IED Blast News: सुकमा ब्लास्ट में घायल महिला कांस्टेबल से मिले गृहमंत्री, अस्पताल में इलाज को लेकर दिए जरूरी निर्देश, मुलाकात के बाद कह दी ये बड़ी बात
Sukma IED Blast News: सुकमा ब्लास्ट में घायल महिला कांस्टेबल से मिले गृहमंत्री, अस्पताल में इलाज को लेकर दिए जरूरी निर्देश, मुलाकात के बाद कह दी ये बड़ी बात

Sukma IED blast News
- सुकमा ब्लास्ट में घायल महिला कांस्टेबल
- घायल महिला कांस्टेबल से मिले उपमुख्यमंत्री
- अस्पताल में दिया बेहतर इलाज का आश्वासन
रायपुर: Sukma IED Blast News: सुकमा जिले में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल जिला पुलिस बल की महिला कांस्टेबल मुचाकी दुर्गा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज यहां रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला कांस्टेबल दुर्गा से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से चर्चा की और कांस्टेबल सुश्री दुर्गा का हरसंभव बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने बताया कि मुचाकी दुर्गा की स्थिति खतरे से बाहर हैं। गंभीर चोटों के कारण उन्हें स्वस्थ होने में समय लगेगा।
आईईडी ब्लास्ट में घायल महिला कांस्टेबल (Sukma IED Blast)
Sukma IED Blast News: गौरतलब है कि सुकमा जिले में डीआरजी और डिस्ट्रिक्ट फोर्स की संयुक्त टीम के साथ महिला कांस्टेबल दुर्गा एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए गोगुण्डा की पहाड़ी पर गयीं थी और जंगलों की ओर बढ़ रही थी। वहां नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक प्रेशर इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सक्रिय अवस्था में था। अनजाने में उन्होंने आईईडी पर पैर रख दिया, जिससे हुए विस्फोट के चलते वह घायल हो गई। उनके पैर, हाथ, आंख और चेहरे पर चोट आयी, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया गया था।
सुकमा के गोगुंडा पहाड़ी में हुए IED विस्फोट में घायल DRG की वीर महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा से मिलने आज रायपुर अस्पताल पहुँचा। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनसे तथा उनकी बहन से विस्तृत संवाद किया।
बहन मुचाकी दुर्गा की साहसिक भावना और हौसला—दोनों ही मां दुर्गा के शक्ति-स्वरूप… pic.twitter.com/TmbybCu2Qu
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) November 29, 2025
घायल महिला कांस्टेबल से मिले उपमुख्यमंत्री (Sukhma IED incident)
Sukma IED Blast News: उपमुख्यमंत्री शर्मा ने महिला कांस्टेबल दुर्गा से मुलाकात के दौरान उन्हें हौसला देते हुए उनके परिजनों से बात की। उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर सुश्री दुर्गा की बड़ी बहन मुचाकी करुणा से बात करते हुए शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उपमुख्यमंत्री शर्मा X में पोस्ट कर लिखा कि सुकमा के गोगुंडा पहाड़ी में हुए IED विस्फोट में घायल DRG की वीर महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा से मिलने आज रायपुर अस्पताल पहुँचा। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनसे तथा उनकी बहन से विस्तृत संवाद किया। बहन मुचाकी दुर्गा की साहसिक भावना और हौसला दोनों ही मां दुर्गा के शक्ति-स्वरूप का सजीव रूप हैं। उनकी वीरता और संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया है कि बस्तर नक्सलवाद मुक्त होने की निर्णायक राह पर है। उनकी दृढ़ भुजाओं की शक्ति आज पूरा देश देख रहा है।
यह भी पढ़ें
- आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारेंम, जानें आज का राशिफल
- 'आज किसकी बारी है...?' केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधायक को फोन कॉल से पूछा- मुझे तो बख्श देना, फिर हुआ ऐसा की सब रह गए हैरान
- पति की दूसरी शादी रोकने पहुंची पहली पत्नी, बीच मंडप में मचाया हंगामा, फिर हुआ ऐसा की देख दंग रह गए बाराती
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "रायपुर" में महिला कांस्टेबल मुचाकी दुर्गा का इलाज रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल जाकर उनकी स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों से चर्चा की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sukma IED Blast News: Home Minister meets woman constable injured in Sukma blast
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm