BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Naxalites Press Note Released: नक्सलियों का कबूलनामा.. दंडकारण्य में हुआ बड़ा नुकसान, साल भर के भीतर मारे गए 357 माओवादी, जारी किया पर्चा

यह पूरा प्रेसनोट और बुकलेट डिवीजन कमेटी के बजाये सीधे केंद्रीय कमेटी की तरफ से जारी किया गया है। यह दोनों ही हिंदी के बजाये गोंडी और अंग्रेजी भाषा में …

Naxalites Press Note Released

Naxalites Press Note Released

satya prakash
Published: 15 Jul 2025 | 1:55 pmModified: 15 Jul 2025 | 2:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. नक्सलियों ने 357 मारे जाने की पुष्टि की।
  2. चार सेंट्रल कमेटी व 15 राज्य सदस्य ढेर।
  3. 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह।

Naxalites Press Note Released: रायपुर: चार दशक से छत्तीगसढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में काबिज नक्सलियों को पिछले दो वर्षों के भीतर बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। केंद्र और राज्य द्वारा संयुक्त रूप से समन्वयित माओवाद विरोधी अभियान के चलते बड़े पैमाने पर नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। इसके अलावा बड़े संख्या में माओवादियों की गिरफ्तारियां भी हुई और 'लोन वर्राटू" जैसे अभियान के तहत माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी किया। नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी के आंकड़े पुलिस की ओर से निश्चित समयांतराल पर जारी किये जाते रहे है। केंद्र और राज्य सरकारों ने संकल्प लिया है कि, अगले साल यानी 2026 मार्च महीने के अंत तक छत्तीसगढ़ समेत सभी दूसरे नक्सल प्रभावित राज्यों से वामपंथ उग्रवाद को पूरी तरह ख़त्म कर दिया जाएगा।

READ MORE: Tesla Showroom Launch In India: भारत में हुई Tesla की एंट्री, मुंबई के BKC में सीएम फडणवीस ने किया पहले शोरूम का उद्घाटन 

प्रेसनोट और बुकलेट किया जारी

बहरहाल इस बीच माओवादी संगठन ने लम्बे वक़्त के बाद कबूल किया है कि, पिछले दिनों उन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में उन्होंने न सिर्फ अपने लड़ाकों को खोया बल्कि शीर्ष नेता भी मारे गए। इसके अलावा उनके लूटे गए हथियार और दूसरे संसाधन भी पुलिस के हाथ लग गए, जो उनके नुकसान का ही हिस्सा है। अब इस बारें में माओवादी संगठन की तरफ से प्रेसनोट जारी किया गया है। 24 पन्नों के इस पर्चे के साथ नक्सलियों ने एक बुकलेट भी जारी किया है।

चार CC तो 15 राज्य कमेटी के मेंबर ढेर

Naxalites Press Note Released: नक्सलियों ने अपने प्रेसनोट में स्वीकार किया है कि, बीते एक वर्ष के भीतर उनके 3 सौ 57 नक्सली मारे गए है। मारे गए नक्सलियों में 1 सौ 36 महिला शामिल जबकि शेष पुरुष लड़ाके। नक्सलियों ने इस बात का भी खुलासा किया है कि, मारे गए नक्सलियों में उनके चार 4 सेंट्रल कमेटी मेम्बर और 15 राज्य कमेटी के सदस्य शामिल है। अपने पर्चे में माओवादियों ने बताया है कि, उनके नक्सल संगठन को सबसे बड़ा नुक़सान दण्डकारण्य में उठाना पड़ा है। यहाँ हुए मुठभेड़ में उनके 2 सौ 81 नक्सली मारे गए।

नक्सली मनाएंगे शहीदी सपताह

यह पूरा प्रेसनोट और बुकलेट डिवीजन कमेटी के बजाये सीधे केंद्रीय कमेटी की तरफ से जारी किया गया है। यह दोनों ही हिंदी के बजाये गोंडी और अंग्रेजी भाषा में जारी किया गया है। नक्सलियों ने यह भी बताया है कि, मारे गए साथियों की याद में नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाया जाएगा।

नक्सलियों ने की दो की हत्या

इस बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फ़ैल गया है। हालांकि अभी तक शिक्षा दूत की हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फ़िलहाल अधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

READ ALSO: Jammu-Kashmir Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैवलर वाहन 

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना फरसेगढ़ थाना ईलाके के पीलूर गांव की है। यहां नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में शिक्षा दूत की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों में डर नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक शिक्षा दूत की हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फ़िलहाल अधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: प्रेसनोट में माओवादी संगठन ने बीते दो वर्षों में हुए भारी नुकसान को स्वीकार किया है, जिसमें 357 नक्सलियों की मौत और कई शीर्ष नेताओं के मारे जाने की जानकारी दी गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: The Central Committee of Maoists has issued a press note and booklet

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm