DGP-IGP Conference Raipur: रायपुर में DGP-IGP कॉन्फ्रेंस आज से.. PM मोदी भी होंगे शामिल, क्या देश की सुरक्षा रणनीति में होने वाला है बड़ा बदलाव? जानें कॉन्फ्रेंस के बारे में सब कुछ
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित DGP–IGP सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को शामिल होंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री …

DGP-IGP Conference Raipur
- PM मोदी आज शाम रायपुर आएंगे।
- DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे PM मोदी।
- नए स्पीकर हाउस M-1 में रात्रि विश्राम करेंगे कल सुबह कॉन्फ्रेंस में शामिल।
DGP-IGP Conference Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज यानी 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी-आइजी सम्मेलन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को शामिल होंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। पीएम मोदी आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। शाह सुबह से ही बैठक में शामिल होंगे। इसमें अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
PM मोदी आज शाम रायपुर आएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्रीगण तथा शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक हलकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। ये कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक चुनौतियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए जानी जाती है। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुख, केंद्रीय सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी और खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री रणनीतिक दिशा, नवाचार आधारित पुलिसिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन देंगे।
नए स्पीकर हाउस M-1 में करेंगे रात्रि विश्राम
DGP-IGP Conference Raipur: रायपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी नए स्पीकर हाउस M-1 में रात्रि विश्राम करेंगे। इस स्थान को उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। प्रशासन ने यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पीएम मोदी शनिवार सुबह 8:30 बजे DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस सत्र में वो पुलिस सुधार, माओवादी हिंसा पर कड़े कदम और भविष्य की सुरक्षा रणनीति पर अहम दिशा-निर्देश देंगे। इस कार्यक्रम में विकसित भारत की राष्ट्रीय अवधारणा के अनुरूप सुरक्षित भारत के निर्माण हेतु एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी। सम्मेलन के अंतिम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करेंगे। इस महत्त्वपूर्ण सम्मेलन में सभी राज्यों के गृह मंत्री, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के शीर्ष अधिकारी सम्मिलित होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: कांग्रेस में सुपर फाइट..कलह की नई राइट! कांग्रेस को नई दर पर क्यों है एतराज?
- Amit Shah Raipur Visit: देर रात रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कल डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
- Vande Bharat: फरार है ‘दरिंदा’..कब लगेगा ‘फंदा’? आखिर पुलिस की गिरफ्त से कैसे बच रहा आरोपी सलमान? देखें पूरा वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहा है।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: The DGP-IGP conference in Raipur begins today. PM Modi will also attend. Is there a major shift in the country's security strategy? Learn all about the conference.
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm