BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Indraprastha Murder Update: साइज और वजन बताकर गोल बाजार से खरीदा ट्रंक, इस नाम से हुआ पेमेंट, इंद्रप्रस्थ मर्डर मामले में दुकानदार ने किया बड़ा खुलासा

Raipur Indraprastha Murder Update: साइज और वजन बताकर गोल बाजार से खरीदा ट्रंक, इस नाम से हुआ पेमेंट, इंद्रप्रस्थ मर्डर मामले में दुकानदार ने किया बड़ा खुलासा

Raipur Indraprastha Murder Update/Image Credit: IBC24

Raipur Indraprastha Murder Update/Image Credit: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 24 Jun 2025 | 1:05 pmModified: 24 Jun 2025 | 2:27 pm
HIGHLIGHTS
  1. ट्रंक व्यापारी मोहम्मद हसन ने किया बड़ा खुलासा
  2. सामान्य ग्राहक बनकर पहुंचे थे दोनों आरोपी
  3. हेवी चादर वाले ट्रंक की डिमांड

Raipur Indraprastha Murder Update: रायपुर। IBC 24 की खबर पर एक बार फिर सत्यता की मुहर लगी है। बता दें कि राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक में लाश मिलने के मामले में IBC 24 ने सबसे पहले कार के फुटेज में ईवी सवार महिला को भी संदिग्ध बताया था। सीसीटीवी में आरोपी महिला भी अपने ऑल्टो कार सवार साथी के साथ शव को ठिकाने लगाने जाते हुए ईवी पर जाते हुए सोसाइटी के कैमरे में कैद हुई है। बता दें कि, सीसीटीवी में जो ईवी दिख रही है, इसी स्कूटी से आरोपी ट्रक लेने गोल बाजार लेने गए थे। डीडी नगर थाना पुलिस ने कार समेत ईवी को जब्त कर ली है।

Read More: Raipur Murder Case: IBC24 की खबर पर लगी सत्यता की मुहर.. इंद्रप्रस्थ मर्डर मामले में सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला निकली आरोपी 

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज वारदात में जिस ट्रंक का इस्तेमाल किया गया, आरोपियों ने वो ट्रंक रायपुर के शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री से लिया था। ट्रंक व्यापारी मोहम्मद हसन ने बताया कि, युवक और युवती रविवार को 11 से 12 बजे के बीच ट्रंक लेने उनके दुकान पहुंचे थे। 25 से 30 साल के आसपास दोनों की उम्र थी। सामान्य ग्राहक बनकर पहुंचे युवक- युवती ने हेवी चादर वाले ट्रंक का डिमांड किया, जिसके बाद 3 फीट लंबे, 2 फीट चौड़े और 2 फीट ऊंचे साइज का ट्रंक उन्होंने पसंद किया। शिवानी शर्मा के नाम से ट्रंक का ऑनलाइन पेमेंट किया गया जिसके बाद ऑटो से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी ट्रंक की डिलीवरी की गई।

Read More: Raipur Indraprastha Murder Case: इंद्रप्रस्थ में लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ट्रंक व्यापारी ने बताया कि, वे जांच में पुलिस को सहयोग कर रहे हैं। पूरी जानकारी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध करा दी है। बता दें कि, दुकानदार से हमारे संवाददाता जितेंद्र थवाईत ने ये सारी बातचीत की। वहीं, सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि, पैसे के लेनदेन के चलते हुई युवक की हत्या की गई है। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से वकील है। वहीं, रायपुर निवासी बंजारे के रूप में मृतक की पहचान हुई है। ट्रंक खरीदने गए महिला -पुरुष का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी साझा करने से बच रही है। कहा जा रहा है कि, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Read More: Kawardha Suicide Case: छज्जे पर लटकता शव, जमीन पर टिके घुटने... 4 बेटियों की मां फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने कह दी ये बड़ी बात

दरअसल, बीते सोमवार को एक अज्ञात युवक की सूटकेस में स्लील के ट्रंक के अंदर लाश मिली थी। इसमें शव के साथ सीमेंट डालकर रखा गया था, और इसे सुनसान इलाके में फेंक ​दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके का है। शुरूआती जानकारी के अनुसार शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटनास्थल इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क के पास स्थित है, जहां लावारिस हालत में पड़े एक स्टील के ट्रंक के भीतर यह सूटकेस मिला।

https://youtu.be/qebdu3lV78Q

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Raipur Indraprastha Murder Update

शहर की खबरें
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm