CG Vidhan Sabha Live Today: विधानसभा में भारी नारेबाजी.. विपक्ष ने खाद के मुद्दे पर शुरू किया हंगामा, देखें Live कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।

Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Updates
- डीएपी अब 100% सहकारी समितियों को दी जाएगी।
- डीएपी अब 100% सहकारी समितियों को दी जाएगी।
- अजय चंद्राकर ने अपने ही मंत्री को घेरा।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Updates: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल में डीएपी खाद की कमी का मुद्दा विपक्ष की तरफ से उठाया गया। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, अब 100 फ़ीसदी डीएपी सीधे सहकारी समिति से आबंटित होगी, सप्लाई का कोई हिस्सा निजी व्यापारी को नहीं मिलेगा।
उमेश पटेल ने उठाया मुद्दा
बता दें कि, राज्य में डीएपी खाद की कमी का मुद्दा पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने उठाया था। उन्होंने कहा कि, जितनी जरूरत उसका आधा ही भंडारण हुआ है। उमेश पटेल ने पूछा कि, आपूर्ति के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है?
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Updates: इसके जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, उन की सरकार केंद्र और सप्लायर के संपर्क में है। किसानों को डीएपी नैनो और दूसरे विकल्प भी दिए गए है। एक-दो दिन के भीतर 14 रैक, प्वाइंट पर सप्लाई आने वाला है। 20 जुलाई तक 18, 885 हजार मीट्रिक टन डीएपी आ जायेगा। इसमें खरसिया तक 718 मिट्रिक टन डीएपी जायेगा।
इस जवाबा के बाद उमेश पटेल ने पूछा कि, कितने प्रतिशत सोसाइटी को और कितने व्यापारी को दिए गये? इस पर मंत्री नेताम ने बताया कि, 60 प्रतिशत सहकारी समिति को जबकि 40 प्रतिशत निजी क्षेत्र को दिया जाता रहा है। वही पिछली कमेटी में तय हुआ कि, निजी को छोड़, अब सीधे सहकारी क्षेत्र को ही आवंटित कर रहे है। आने वाले समय में 100 फ़ीसदी डीएपी सहकारी समितियों को ही दी जाएगी। एक सप्ताह में बाकी कमियों को भी दूर किया जायेगा। 14 जुलाई तक 148 लाख मीट्रिक टन का भंडारण हुआ है। सत्तादल के इस जवाब के बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
आज विधानसभा का चौथा दिन
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Updates: गौरतलब है कि, आज विधानसभा के कार्यवाही के चौथे दिन के प्रश्नकाल में सदन में हाउसिंग बोर्ड से जुड़े सवाल भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला अपने ही मंत्री को घेरते हुए नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Umesh Patel raised the issue of shortage of DAP fertilizer in the state in the Legislative Assembly
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm