Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate: 15 सितंबर को विजय शर्मा-भूपेश बघेल के बीच लाइव डिबेट…प्रेस क्लब में आमने-सामने होंगे दोनों नेता, जानिए किस मुद्दे पर छिड़ी जंग
Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate: 15 सितंबर को विजय शर्मा-भूपेश बघेल के बीच लाइव डिबेट…प्रेस क्लब में आमने-सामने होंगे दोनों नेता, जानिए किस मुद्दे पर छिड़ी जंग

Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate: 15 तारीख को विजय शर्मा-भूपेश बघेल के बीच खुली बहस? पूर्व सीएम बोले- तैयारी करें हम सब चर्चा करने आ जाएंगे, जानिए किस मुद्दे पर छिड़ी जंग / Image: AI Generated
- डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच बयानबाजी तेज
- विजय शर्मा ने 15 तारीख का समय दिया है, वह तैयारी करें, हम चर्चा के लिए पहुंचेंगे
- आवास पूरे होने के आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं के बीच विवाद
रायपुर: Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच जारी बयानबाजी अब निर्णायक मोड़ की ओर जाते हुए नजर आ रहा है। जी हां डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने चैलेंज को स्वीकर करते हुए कहा था कि समय और स्थान तय कर लिया जाए, वे बहस के लिए तैयार हैं। तो अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने चुनौती स्वीकार किए जाने के बाद कहा है कि, मैंने ही उनको चुनौती दी थी, उन्होंने 15 तारीख का समय दिया है वो तैयारी करें हम सब चर्चा करने आ जाएंगे। अब देखने वाली बात होगी कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच होगी खुली बहस?
15 तारीख को विजय शर्मा-भूपेश बघेल के बीच खुली बहस?
Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate दरअसल पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए घरों के आंकड़ों में अंतर का आरोप लगाया था और बीजेपी पर निशाना साधा था। इस पर राज्य के डिप्टी सीएम और सह पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया था। इनमें से अब तक 11 लाख से ज्यादा पीएम आवास - ग्रामीण पूरे भी किए जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भूपेश बघेल पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था और चुनौती दी थी कि वो किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयारा है।
पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर शुरू हुआ मुद्दा
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा था कि सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास बनाने की फाइल पर हस्ताक्षर किया था। हमारी सरकार में 11 लाख आवास बनाकर पूरे कर लिए गए हैं। मैं भूपेश बघेल को चुनौती देना चाहता हूं कि वो कहीं पर भी किसी मंच पर इस मामले में बहस कर सकते हैं।
क्या है भूपेश बघेल का आरोपी
भूपेश बघेल ने विजय शर्मा की इसी चुनौती को अब स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि- समय और स्थान तय कर लिया जाए, वे बहस के लिए तैयार हैं। बघेल ने आरोप लगाया कि पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर अलग-अलग जगह अलग आंकड़े दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में 18 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत होने की बात कही गई है, जबकि संसद में अलग आंकड़े बताए जाते हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा आवास पहले ही बन चुके थे, इनमें पहले की सरकारों के कार्यकाल के आवास भी शामिल हैं। हमारे कार्यकाल में करीब 7 लाख आवास स्वीकृत कराए गए थे। मौजूदा सरकार ने कितने आवास स्वीकृत किए और उनमें से कितने पूरे किए हैं, सरकार को यह स्पष्ट बताना चाहिए। एक तरफ हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम, दूसरी तरफ मौजूदा डिप्टी सीएम। अब देखना होगा कि पूरे मामले पर क्या वाकई दोनों कद्दावर नेता खुले मंच पर बहस करने के लिए साथ आएंगे या नहीं।
ये भी पढ़ें
- Minister Khushwant Saheb Brother joins Congress: 'खुशवंत साहेब के खिलाफ टिकट मिला तो भी पीछे नहीं हटूंगा...बात करके ही कांग्रेस में शामिल हुआ' ढालदास साहेब ने बताई भाजपा छोड़ने की असली वजह
- Yogi Adityanath News: आगामी त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता से गड्ढामुक्त करें, समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
- Accountant Dirty Demand for Help: 'रिश्वत नहीं दे सकते तो अपनी बेटी को भेज देना...काम कर दूंगा तुम्हारा' तहसील कार्यालय के अकाउंटेंट ने मदद के लिए आए शख्स से की डर्टी डिमांड
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीएम आवास योजना के आंकड़ों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच खुली बहस हो सकती है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate on Date 15 on Open Stage
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm