Jitu Patwari News: चुनावी घोषणाओं पर BJP का यू-टर्न! बहनो को 1500, लेकिन जीजाओं को थमाया 5000 का बिजली बिल! PCC चीफ ने खोली इन वादों की पोल, देखें
Jitu Patwari News: चुनावी घोषणाओं पर BJP का यू-टर्न! बहनो को 1500, लेकिन जीजाओं को थमाया 5000 का बिजली बिल! PCC चीफ ने खोली इन वादों की पोल, देखें

Jitu Patwari Upset to Gossip: कार्यकर्ताओं और नेताओं की चुगलखोरी से परेशान हुए पीसीसी चीफ, भरे मंच से हाथ जोड़कर करने लगे अपील / Image: X
- जीतू पटवारी ने खोला भाजपा का राज
- गेहूं और धान में BJP का 'यू-टर्न'
- छोटे किसान और मजदूर हुए सबसे ज्यादा प्रभावित
रायसेन: Jitu Patwari News: बूथ चलो–गांव चलो अभियान के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1,500 रुपए तो दिए लेकिन उल्टी चाल चलते हुए घरों में बिजली के बिल बढ़ाकर 5,000 रुपए थमा दिए। जीतू पटवारी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिए विभिन्न प्रलोभनों का सहारा लिया। उन्होंने दावा किया कि लाड़ली बहना योजना, धान और गेहूं की खरीद और किसानों को दिए गए वादों के माध्यम से वोट हासिल किए गए।
लाड़ली बहना को बहलाया, किसान का पैसा छीना (MP political news)
पटवारी ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1,500 रुपये दिए गए, लेकिन पीछे से उनके घर वालों को बिजली के बिल के रूप में 3,000 से 5,000 रुपये का भार दिया गया। इसके अलावा, किसानों को धान और गेहूं के लिए उच्च दर का आश्वासन दिया गया था। लेकिन वास्तविकता में धान और गेहूं के दाम घटाए गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ।
भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना को 1500 रुपये तो दिए, लेकिन यू टर्न लेकर जीजाओं को 5 हज़ार रुपये के बिजली के बिल थमा दिए।
📍: बूथ चलो गाँव चलो अभियान, रायसेन। pic.twitter.com/HNjZcMsZwB
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 5, 2026
पटवारी का BJP पर हमला (jitu patwari latest news)
Jitu Patwari News: उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का संगठन मजबूत होता और हम लोगों को सही तरीके से समझाते, तो ये प्रलोभन काम नहीं करते और कांग्रेस फिर भी जीत जाती। लाड़ली बहना और किसानों को सही जानकारी देने से लोगों को अपने हक का लाभ मिलता। पटवारी ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि धान का सही मूल्य 3,100 दिया जाता और गेहूं की खरीद उचित दर पर होती, तो केवल एक हेक्टेयर जमीन वाले किसान को भी लगभग 1 लाख का लाभ होता। इसके अलावा मजदूरों को भी उनकी मजदूरी का सही भुगतान किया जा सकता था।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मध्यप्रदेश कांग्रेस का संगठन मजबूत करने और जनता तक पार्टी के संदेश को पहुंचाने का अभियान है, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी को सक्रिय किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jitu Patwari News: BJP's five promises exposed
रायसेन
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm