Raisen News: हम पढ़ने आते हैं, पिटने नहीं! प्राचार्य की मारपीट का वीडियो वायरल, छात्राएं बोलीं- अब स्कूल नहीं आएंगे
Raisen News: हम पढ़ने आते हैं, पिटने नहीं! प्राचार्य की मारपीट का वीडियो वायरल, छात्राएं बोलीं- अब स्कूल नहीं आएंगे

Raisen News, Raisen school controversy, principal Swati Chauhan, student assault video, caste discrimination in school, mental harassment in school, Raisen excellence school,
- प्राचार्य पर छात्राओं का फूटा गुस्सा,
- मारपीट और भेदभाव का आरोप,
- वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप,
रायसेन: Raisen News: जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। विद्यालय की प्राचार्य स्वाति चौहान पर छात्राओं द्वारा अकारण मारपीट, जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य बाल खींचकर मारती हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं।
Read More : नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़! सब्जी-फलों की दुकानों पर चला रहे थे 100-100 के नकली नोट, तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा
Raisen News: मामला तब और गरमा गया जब प्राचार्य द्वारा छात्रा के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले भी, दो दिन पूर्व छात्रों ने स्कूल के बाहर चक्काजाम कर विरोध जताया था लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज़ छात्रों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का कहना है कि वे विद्यालय पढ़ाई के लिए आती हैं न कि प्रताड़ना झेलने के लिए।
Read More : सावन में नाग-नागिन का वायरल प्रेम दर्शन! आधे घंटे तक दिखा अद्भुत नज़ारा, लोग बोले- ये तो चमत्कार है
Raisen News: उनका आरोप है कि प्राचार्य न केवल शारीरिक हिंसा करती हैं बल्कि जातिगत भेदभाव भी करती हैं। एक छात्रा ने कहा की हम सब यहां पढ़ने आते हैं लेकिन अगर ऐसा ही माहौल रहा तो हम स्कूल आना बंद कर देंगे। प्राचार्य पर यह भी आरोप है कि वे केवल अपने विषय को महत्व देती हैं और अन्य विषयों को छोटा बताकर छात्रों का मनोबल गिराती हैं। हालांकि दूसरी ओर विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने प्राचार्य के समर्थन में प्रशासन को आवेदन दिया है और उनके ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। इस पूरे मामले में प्राचार्य स्वाति चौहान ने अब तक मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है जिससे स्थिति और भी उलझती जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य स्वाति चौहान बाल खींचकर मारती हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें मारपीट का दृश्य देखा जा सकता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raisen News: Video of principal beating up girl students goes viral
रायसेन
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am