Kathavachak Rakesh Vyas Death: ‘एक दिन सबको जाना है’.. शिव महापुराण में कथावाचक ने सुनाया प्रसंग, अगले ही दिन चली गई जान
Kathavachak Rakesh Vyas Death: ‘एक दिन सबको जाना है’.. शिव महापुराण में कथावाचक ने सुनाया प्रसंग, अगले ही दिन चली गई जान
- राजगढ़ में कथावाचक की अटैक से मौत
- सात दिवसीय शिव महापुराण के लिए आए थे कथावाचक
- कथा के तीसरे दिन ही चली गई जान
Kathavachak Rakesh Vyas Death: राजगढ़। आज के दौर मे ज़िंदगी मे कब क्या हों जाए ये कोई नहीं कह सकता। लगातार देश में चौकाने वाले मामले आ रहे है। ऐसा ही एक मामला राजगढ़ जिले से सामने आया, जिससे ये सिद्ध हों गया की भगवान के यहां से कभी भी बुलावा आ सकता है। दरअसल, दिन में कथा के दौरान कथा सुन रहे कथावाचक ने श्रद्धालुओं से कहा कि 'एक दिन सभी को जाना है और उसी रात जब कथावाचक पंडित जी सोए तो सुबह जागे ही नहीं।
Read More: Maa Shanta Devi Mandir in Sihawa: छत्तीसगढ़ में यहां स्थित है प्रभु श्री राम की बहन का मंदिर, संतान प्राप्ति की कामना लेकर दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु
साइलेंट अटैक से हुई मौत!
माना जा रहा है कि, कथावाचक की सोते वक्त ही साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई। जिले के ब्यावरा में राधा-कृष्ण मंदिर में शिव पुराण कथा चल रही है। कथा 6 अप्रैल तक होने वाली थी। इसमें कथा वाचक इंदौर के पंडित राकेश व्यास थे, जो की बावल्या खुर्द गांव के निवासी थे। पंडित राकेश व्यास भक्तों कोशिव महिमा सुना रहे थे। आयोजक समिति ने बताया कि मंगलवार को शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक ने विभिन्न प्रसंग पर कथा सुनाई थी और अलग-अलग तथ्य रखे थे। कथावाचक ने कहा था कि "जिंदगी रंज-ओ-गम का मेला है। कल मैं रहूं या ना रहूं, तुम रहो या ना रहो, कथा का श्रवण कर लीजिए, एक दिन राजा हो या रंक या फकीर सबको जाना ही है।"
Read More: सेना में भर्ती के लिए घटाए जाएंगे शारीरिक परीक्षा के मापदंड? रक्षा मंत्रालय ने दिया ये जवाब...देखें
देर रात तक बातचीत कर रहे थे कथावाचक
आयोजन समिति ने बताया कि, मंगलवार को कथा खत्म होने के बाद पंडित राकेश व्यास रात डेढ़ से दो बजे तक बातचीत करते रहे। इसके बाद सोए तो फिर सुबह नहीं उठे। सुबह जब आयोजनकर्ता चाय लेकर उन्हें उठाने पहुंचा तो वो नहीं जागे। शरीर में भी कोई हलचल नहीं थी, जिसके बाद तुरंत उन्हें ब्यावरा के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि नींद में ही उन्हें साइलेंट अटैक आया होगा। कथावाचक पंडित राकेश व्यास इंदौर के पास गाँव के रहने वाले थे। कथावाचक की मौत की खबर सुन सभी हैरान हैं और किसी को विश्वास नही हों रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पंडित राकेश व्यास की मृत्यु रात को सोते समय साइलेंट अटैक की वजह से हुई। वह कथा सुनाकर सोने गए थे और सुबह जब उन्हें उठाया गया, तो वह मृत पाए गए।
Web Title: Kathavachak dies of silent attack after Shiv Mahapuran
राजगढ़
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm