BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की राशि आते ही खिल उठते हैं महिलाओं के चेहरे, योजना के लाभ से मिल रही आर्थिक मजबूती

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की राशि आते ही खिल उठते हैं महिलाओं के चेहरे, योजना के लाभ से मिल रही आर्थिक मजबूती

Mahtari Vandan Yojana/ Image Credit: IBC24

Mahtari Vandan Yojana/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 26 Jun 2025 | 4:59 pmModified: 26 Jun 2025 | 5:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली।
  2. योजना ने महिलाओं का सम्मान भी बढ़ाया।
  3. जिले में 2 लाख 56 हजार से अधिक महिलाओं को मिल रहा योजना का लाभ।

राजनांदगांव। Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है । शासन की योजना के अनुसार प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 1000 की राशि पहुंच रही है । इस राशि के मिलने से महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि महिलाएं अपने घर परिवार के लिए खर्च कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस भी कर रही है। इस योजना ने महिलाओं का सम्मान भी बढ़ाया है ।

Read More: Arun Sao on Rahul Gandhi: "मुद्दा उठाते हैं और फिर भाग जाते हैं", राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम अरुण साव का करारा तंज

सीएम का जताया आभार

विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। सरकार बनने के बाद इस वादे विष्णु देव साये सरकार ने पूरा भी किया और महतारी वंदन योजना से महिलाओं के खाते में 1000 प्रतिमाह देने की शुरुआत की। राजनांदगांव जिले की बात की जाए तो यहां 2 लाख 56 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है। खाते में रुपए आने का मैसेज आते ही महतारियों के चेहरे भी खिल जाते हैं। योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं का कहना है कि, इन पैसों को वह अपने बच्चों और अपने परिवार की जरूरत को पूरी करने में खर्च करती है । महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1000 रुपये प्रतिमाह देखकर उनका सम्मान बढ़ाया है। महिलाओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Read More: Crime: मौत के बदले मौत! पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, ससुराल वालों ने दी खौफनाक सजा, कई लोगों पर मामला दर्ज

कोई भी महिला योजना से ना छूटे

महतारी वंदन योजना का लाभ शत प्रतिशत हितग्राहियों को दिलाने के लिए प्रशासन स्तर पर भी बेहतर काम किया गय। आंगनबाड़ियों के माध्यम से महिलाओं के फॉर्म भरवा गए । फार्म में कमियां होने पर उसे पूरी भी कराई गई, कोई भी महिला योजना से ना छूटे इसके लिए फॉर्म की जांच पड़ताल की गई और ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म सबमिट किए गए । सीधे महिलाओं के खाते में रुपए आने की इस योजना के चलते सभी महिलाओं का बैंक खाता लिया गया जिससे सीधे महिलाओं के खाते में ही योजना की राशि पहुंचती है। महिलाएं इस राशि को अपने जरूरत के अनुसार बैंक से निकलती है।

Read More: Balrampur Viral video: बाइक चोरी करने गए युवकों को बाइक में ही बांधकर की बेदम पिटाई, वायरल हो रहा वीडियो 

की जाती है योजना की सतत मॉनिटरिंग

Mahtari Vandan Yojana: राजनांदगांव कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया कि, इस योजना की सतत मॉनिटरिंग की जाती है। वहीं इस योजना में और भी महिलाओं को शामिल करने का कार्य भी प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जल्द ही किया जाएगा।  महतारी वंदन योजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों रुपए जारी किए जा रहे हैं । महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण भी दिखाई देता है, महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरत के लिए स्वयं अपने रुपए खर्च कर रही है।

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: As soon as the amount of Mahtari Vandan Yojana arrives, the faces of women blossom, the benefits of the scheme are providing financial strength

शहर की खबरें

राजनंदगांव

और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm