Dongargarh Ropeway News: डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी रोपवे का संचालन फिर शुरू, हादसे के बाद बंद हुआ था सेवा, सुरक्षा पर उठे सवाल
डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी रोपवे का संचालन फिर शुरू…Dongargarh Ropeway News: Operation of Maa Bamleshwari Ropeway started again
- डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी रोपवे का संचालन फिर शुरू,
- 24 अप्रैल को हुए हादसे के बाद बंद हुआ था रोपवे,
- अब जांच और सुधार के बाद शुरू,
डोंगरगढ़: Dongargarh Ropeway News: विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी धाम में रोपवे संचालन एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। बीते 24 अप्रैल को हुए एक बड़े हादसे के बाद रोपवे सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया था। इस हादसे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
Dongargarh Ropeway News: हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोपवे सेवा को बंद कर दिया था और जांच के आदेश दिए थे। अब मंदिर ट्रस्ट समिति और दामोदर रोपवे कंपनी द्वारा की गई संयुक्त तकनीकी जांच और सुधार के बाद यह सेवा पुनः शुरू की गई है। दर्शनार्थियों के लिए यह राहत की खबर है लेकिन हादसे से जुड़े कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।24 अप्रैल को रोपवे की एक ट्रॉली अचानक डोंगरगढ़ स्टेशन में आकर पलट गई। इस ट्रॉली में भाजपा नेता सहित अन्य यात्री सवार थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और ट्रस्ट समिति हरकत में आए और तत्काल जांच के आदेश दिए गए।
Dongargarh Ropeway News: ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि रोपवे ट्रॉली के हादसे को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने इसे बड़ी गंभीरता से लिया जिसके लिए एन आई टी रायपुर की टीम और दामोदर रोपवे जो कि रोपवे के संचालन के लिए जिम्मेदार कंपनी है । पुनः ट्रस्ट ने संयुक्त रूप प्रत्येक बिंदुओं पर बारीकी से जॉच करवाया पूरी सन्तुष्ट होने के बाद रोप वे का संचालन शुरू किया है। मां बम्लेश्वरी रोपवे संचालन समिति समय समय में रोप में जो भी कमी पाई जाती है तो दामोदर इंफ्रा कम्पनी द्वारा उसे मंदिर ट्रस्ट को बताया जाता है । जिसे रोप वे संचालन समिति एडवांस पेमेंट मेंटेनेंस सामग्रियों के लिए दामोदर इंफ्रा कम्पनी को करती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे की ट्रॉली न गिरे इसको ध्यान में रखते हुए डबल सपोर्ट सिस्टम का भी इंस्टॉलेशन भविष्य में किया जाएगा ।
Dongargarh Ropeway News: वही पूरे मामले में डोंगरगढ़ पुलिस थाने में भी एक एफ आई आर दर्ज हुई थी जिसे लेकर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी भी पुलिस के द्वारा मामले में जांच जारी है किसी भी तरह की कोई चार्जशीट नहीं बनाई गई है इतने दिन बीतने पर भी पुलिस महज सीसीटीवी फुटेज खंगालने और वहां उपस्थित कर्मचारियों के बयान कराने की बात में ही अटकी है।
Dongargarh Ropeway News: स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी एस डी एम मनोज मरकाम ने बताया कि रोपवे संचालन कंपनी दामोदर रोपवे के द्वारा उसमें आवश्यक सुधार एक टेक्निकल रिपोर्ट भेजा गया है साथ ही एन आई टी रायपुर की टीम ने भी जांच में आवश्यक सुधार के लिए कहा है। जिसे सुधार कर मैनुअल शुरू किया गया है वही रोपवे में अब भी कुछ सुधार मैनुअल से ओटोमेटिक करने के लिए करने है जिसमें दो महीने का समय लगेगा। बीते 24 अप्रैल को हुई डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर रोपवे में यह कोई पहली घटना नहीं है वही इस घटना के बाद अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार कर रोपवे संचालन को शुरू करने की बात करते हुए मंदिर ट्रस्ट समिति और प्रशासन एक साथ एक सुर में जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं जबकि हादसे में दोषी कौन पूछे जाने पर अब भी पुलिस और प्रशाशन चुप्पी ही साधे हुए है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है या फिर अमूमन जांच के नाम पर जो खाना पूर्ति की जाती है वैसा आलम यहां भी देखने को मिलेगा ?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डोंगरगढ़ रोपवे हादसा 24 अप्रैल 2025 को हुआ था, जिसमें एक ट्रॉली पलट गई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dongargarh Ropeway News: Operation of Maa Bamleshwari Ropeway started
राजनंदगांव
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm